नवरात्री में आसमान छू रहा सोने-चाँदी का दाम; ₹ 1.14 लाख से शुरुवात
सोने और चाँदी के दाम में पिछले कुछ समय से बढ़त हो रही है। जिसके चलते उपभोक्ताओं और निवेशकों को पहले के मुताबिक ज़्यादा खर्चा करना पड़ेगा।

गोल्ड रिफरेन्स इमेज
सोना और चाँदी हमेशा से भारतीय संस्कृति में एक अनोखी छवि का प्रमाण रहे हैं, और इनकी खरीदारी को लोग एक पूंजी मानते हैं। पर अचानक से इसके दाम में लगातार बढ़त होने से, सामान्य नागरिक और निवेशकों पर असर पड़ रहा है। भारत में सोने-चाँदी के भाव में कुछ मुख्य अंतर देखने मिले हैं। नवरात्री के तीसरे दिन पर, सोने-चाँदी का मोल आसमान छू रहा है।
24 सितम्बर बुधवार सुबह, इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) ने बकि की, सोने का दाम ₹ 1,14,314 प्रति 10 ग्राम और चाँदी का दाम ₹ 1,35,267 प्रति किलोग्राम तक पहुँचा है।
लेकिन दूसरी तरफ अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, दिल्ली में सोना ₹ 1,18,900 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹ 1,39,600 रुपये प्रति किलो तक पहुँचने के बाद अब तक के सबसे महंगे कीमत को छू चुके है।
सोने और चाँदी के दाम में बढ़त होने से साधारण नागरिकों पर इसका प्रभाव अधिक पड़ रहा है, क्यूंकि भारत में सोना या चाँदी की खरीदारी केवल महंगे गहनों के रूप में नहीं की जाती है। इसे एक तरह का बचत/जमापूंजी भी माना जाता है। लेकिन तेज़ी से बढ़ते दामों में, मिडिल क्लास लोगों के लिए सोने के गहने खरीदना मुश्किल हो गया है।
लोगों को अब 10 ग्राम सोने के हार को खरीदने के लिए भी सुनिश्चित कीमत से अधिक खर्च करना होगा। और ये दाम पहले के मुताबिक लोगों के लिए अब और भी ज़्यादा महंगा हो गया है। और चाँदी का भाव भी व्यापारियों के लिए चुनौतीपूर्ण है।
आने वाले समय में सोने-चाँदी की कीमतें और ज़्यादा बढ़ सकती हैं। लेकिन ये भारतीय रुपये की मज़बूती, आभूषणों की माँग पर भी निर्भर करेगा। कुछ विशेषज्ञोंकि कहना है की, सोने-चाँदी के कीमतों में अभी और बढ़त भविष्य में होंगे। और उनके हिसाब से निवेश करने वाले उपभोक्ताओं को अच्छा रिटर्न मिल सकता है।

Manyaa Chaudhary
यह 'प्रातःकाल' में एसोसिएट एडिटर के पद पर हैं। और पिछले दो वर्षों से इन्हें रिपोर्टिंग और इवेंट मैनेजमेंट का अनुभव है। इससे पहले इन्होंने 'स्वदेश न्यूज़ चैनल' में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर काम किया है। ये विशेष रूप में मनोरंजन, स्पोर्ट्स, और क्राइम रिपोर्टिंग क्षेत्र में समर्थ हैं। अभी यह जर्नलिज्म की पढाई कर रही हैं।
