Goa Night Club Fire : अग्निकांड में 25 लोगों की हुई मौत ; त्रासदि का जिम्मेदार मालिक हुआ फरार
गोवा के नाइट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत के बाद मालिक गौरव और सौरभ लूथरा मुंबई से थाईलैंड भाग गए। पुलिस ने LOC जारी किया और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी तलाश शुरू की। इस घटना ने नाइट क्लब सुरक्षा और प्रशासनिक जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Goa Night Club Fire
Goa Night Club Fire : गोवा के एक नाइट क्लब में हुई भयानक आग से 25 लोगों की मौत का जिम्मेदार नाइट क्लब मालिक गौरव लूथरा और उनके भाई सौरभ लूथरा देश से भाग निकले हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह घटना सामने आने के तुरंत बाद ही दोनों आरोपी मुंबई से थाईलैंड के फुकेट के लिए रवाना हो गए। उन्होंने इंडिगो की फ्लाइट 6E 1073 पकड़ी और आग की घटना के कुछ ही घंटे बाद विदेश पहुंच गए।
एफआईआर दर्ज होने के बाद जब गोवा पुलिस ने मामले की जांच तेज़ की और दोनों आरोपियों के घरों पर छापेमारी के लिए दिल्ली पहुंची, तो वहां ताले पड़े मिले। पुलिस ने उनके मैन गेट पर नोटिस चिपकाकर औपचारिक कार्रवाई की। 7 दिसंबर की शाम तक गोवा पुलिस की अपील पर बॉर्डर पुलिस ने दोनों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकेशन आउट (LOC) जारी किया। मुंबई स्थित आव्रजन ब्यूरो से भी संपर्क किया गया, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि दोनों आरोपी घटना के तुरंत बाद ही फुकेट के लिए रवाना हो गए थे।
यह स्पष्ट करता है कि लूथरा ब्रदर्स ने पुलिस जांच से बचने की योजना पहले से बना रखी थी। अब मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी गंभीरता से देखा जा रहा है और पुलिस उनकी जल्द गिरफ्तारी के लिए सभी कानूनी एवं प्रशासनिक उपाय कर रही है। इस हादसे ने गोवा में नाइट क्लबों की सुरक्षा और प्रशासनिक जवाबदेही पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए
हैं।
- Goa Police Fire Accident GOA Phuket DELHI THAILAND Goa Night Club Fire Goa night club fire 25 death Goa nighclub owner fugitive Thailand Gaurav Luthra fugitive news Saurabh Luthra abroad escape Goa fire tragedy investigation India night club safety Goa fire LOC issued Indo-Thailand flight escape news Luthra brothers police search Goa night club FIR update Goan nightclub fire case International fugitive in Thailand Fire safety negligence Goa 25 deaths nightclub Goa Goa police investigation Luthra Pratahkal Daily Pratahkal News India

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
