पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ के काफिले का हुआ बडा हादसा ; क्या यह सच में कोई एक्सीडेंट है या किसी अपने की चाल ?
हरियाणा के नूंह जिले में पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के काफिले की एस्कॉर्ट कार दिल्ली–जयपुर हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ट्रक का टायर फटने से हुए इस हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Jagdeep Dhankhar accident : हरियाणा के नूंह जिले में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब देश के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के काफिले में शामिल एक एस्कॉर्ट वाहन सड़क हादसे का शिकार हो गया। यह दुर्घटना दिल्ली–जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिनगवां क्षेत्र के रिठठ गांव के पास हुई, जहां अचानक हालात बिगड़ने से काफिले की एक कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का काफिला दिल्ली से जयपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान काफिले में शामिल एर्टिगा कार (DL1CAJ4542) हाईवे पर आगे चल रहे एक ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि एर्टिगा कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और इंजन बाहर निकल आया।
ट्रक का टायर फटना बना हादसे की वजह :
स्थानीय पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना की शुरुआत एक ट्रक के टायर फटने से हुई। दिल्ली से जयपुर की ओर जा रहे ट्रक का टायर अचानक फट गया, जिससे वह हाईवे की एक लेन में रुक गया। इसके चलते पीछे से आ रही एक वैगन-आर कार उससे टकरा गई। हालात को देखते हुए पूर्व उपराष्ट्रपति के काफिले की पायलट गाड़ी ने अचानक ब्रेक लगाए, लेकिन पीछे चल रही एस्कॉर्ट एर्टिगा कार समय पर रुक नहीं सकी और टक्कर हो गई।
पुलिस ने संभाला मोर्चा, यातायात बहाल :
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद दिल्ली–जयपुर हाईवे पर यातायात बहाल किया जा सका।
पिनगवां थाना प्रभारी निखिल कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में कोहरे और ट्रक के टायर फटने को हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस ने एक्सप्रेसवे और हाईवे पर चलने वाले वाहनों से सतर्कता बरतने और नियमित वाहन जांच कराने की अपील की है।

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
