उत्तराखंड में विभिन्न विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों को गति देने के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ₹97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। स्वीकृत राशि के तहत धार्मिक स्थलों के सौन्दर्यीकरण, सड़क, आवास, सिंचाई, परिवहन, ऊर्जा और चारधाम यात्रा मार्गों से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों को शामिल किया गया है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद टिहरी के विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग के अन्तर्गत विकास खण्ड हिण्डोलाखाल के नागचौण्ड शिवालय के सौन्दर्यीकरण एवं विकास खण्ड कीर्तिनगर के खोलाकड़ाकोट में डुण्डेश्वर महादेव मंदिर के सौन्दर्यीकरण के लिए ₹1.05 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके तहत प्रथम किश्त में ₹82.62 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन किया गया है। वहीं, जनपद उधमसिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र खटीमा में श्री गौरी शंकर महादेव मंदिर प्रांगण के सौन्दर्यीकरण के लिए ₹1.00 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹60 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन किया गया है।

जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ में मोटरमार्ग बेडा से भट्ठयानी मेल्टीनाथ तक आंतरिक संपर्क सी०सी० मार्ग के निर्माण के लिए ₹62.19 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके लिए प्रथम किश्त में ₹37.31 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन मुख्यमंत्री द्वारा किया गया है।

देहरादून के धौरणखास में टाईप द्वितीय के 36 आवासों के निर्माण के लिए ₹2.27 करोड़ तथा नाबार्ड वित्त पोषण से संबंधित सिंचाई विभाग की 27 योजनाओं के लिए ₹61.76 करोड़ की योजना स्वीकृत की गई है। इसके साथ ही उरेडा मुख्यालय देहरादून में प्रस्तावित सुपर ई०सी०बी०सी० भवन के निर्माण के लिए ₹16.13 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसमें प्रथम किश्त के रूप में ₹1.00 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन किया गया है।

जनपद नैनीताल के अन्तर्गत हल्द्वानी में सम्भागीय परिवहन कार्यालय के अन्तर्गत चालक प्रशिक्षण संस्थान के लिए ₹9.80 करोड़, सम्भागीय परिवहन कार्यालय के लिए ₹10.98 करोड़ तथा ऑटोमेटिव ड्राईविंग टेस्ट ट्रैक के लिए ₹4.93 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन मुख्यमंत्री द्वारा किया गया है।

चारधाम यात्रा मार्गों पर हैलीकॉप्टर संचालन की सुरक्षा और मौसम संबंधी वास्तविक समय की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न हैलीपोर्टों/हैलीपैडों पर ऑटोमेटेड वेदर आबजर्विग सिस्टम एवं सीलोमीटर की आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण, कमीशनिंग तथा 03 वर्ष की व्यापक अनुरक्षण सेवा के लिए ₹10 करोड़ के सापेक्ष अवशेष धनराशि ₹7.56 करोड़ में से ₹4.78 करोड़ की धनराशि अवमुक्त किए जाने का अनुमोदन भी मुख्यमंत्री ने प्रदान किया है।

इसके अलावा राज्य के घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं को विद्युत दरों में सब्सिडी प्रदान किए जाने हेतु प्राविधानित धनराशि के सापेक्ष ₹36.51 लाख की धनराशि अवमुक्त किए जाने का अनुमोदन किया गया है। विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी इन वित्तीय स्वीकृतियों से विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story