CJI Gavai Retirement : CJI Gavai की सिफ़ारिश से बड़ा बदलाव ; जस्टिस सूर्यकांत बनेंगे अगले CJI
CJI Gavai Retirement : सीजेआई बी.आर. गवई ने अपने उत्तराधिकारी के तौर पर जस्टिस सूर्यकांत का नाम सुझाया है। 24 नवंबर को वे भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे।

CJI Gavai रिटायरमेंट : भारत के मुख्या न्यायधीश (CJI ) जस्टिस B . R . Gavai ने आपने उत्तराधिकारी का नाम साझा किया है। उन्होंने आपने उत्तराधिकारी के तौर पर जस्टिस सूर्यकांत को चुना है। उन्होंने इस बारे में औपचारिक पत्रव्यवहार किया है। इस पत्र व्यवहार का मूल कारण है की पिछले कुछ दिनों में कानून मंत्रालय ने CJI Gavai को उनके उत्तरादिकारी के बारे में नाम प्रस्तुत करने का अनुरोध किया था। इस बारे में जानते है विस्तार से।
सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत जल्द ही देश के अगले मुख्य न्यायाधीश (CJI) बनने जा रहे हैं। मौजूदा मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बी.आर. गवई ने अपने उत्तराधिकारी के रूप में उनके नाम की औपचारिक सिफारिश की है। जस्टिस गवई 23 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं और उनके रिटायर होने के अगले दिन यानी 24 नवंबर को जस्टिस सूर्यकांत भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे।
जस्टिस सूर्यकांत का कार्यकाल लगभग 14 महीने का होगा और वे 9 फरवरी 2027 को रिटायर होंगे। सुप्रीम कोर्ट में यह नियुक्ति तय परंपरा के अनुसार की जाती है, जिसके तहत वर्तमान सीजेआई अपने सबसे वरिष्ठ और योग्य उत्तराधिकारी का नाम सेवानिवृत्ति से लगभग एक महीने पहले केंद्र सरकार को भेजते हैं। सरकार की ओर से जल्द ही उनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी किए जाने की उम्मीद है।
हरियाणा के एक मध्यमवर्गीय परिवार में 10 फरवरी 1962 को जन्मे जस्टिस सूर्यकांत की यात्रा प्रेरणादायक रही है। उन्होंने 1981 में हिसार के गवर्नमेंट पीजी कॉलेज से स्नातक और 1984 में रोहतक के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री ली। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिसार जिला न्यायालय से की और बाद में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में वकालत करने के लिए चंडीगढ़ चले गए।
वो 7 जुलाई 2000 को हरियाणा के सबसे युवा एडवोकेट जनरल बने और मार्च 2001 में उन्हें सीनियर एडवोकेट का दर्जा दिया गया। 9 जनवरी 2004 को वे पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के स्थायी न्यायाधीश बने। इसके बाद उन्होंने 5 अक्टूबर 2018 को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभाला और 24 मई 2019 को सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश नियुक्त हुए।
वर्तमान में जस्टिस सूर्यकांत सुप्रीम कोर्ट लीगल सर्विसेज कमिटी के अध्यक्ष भी हैं। अपनी सरल कार्यशैली, निष्पक्ष रुख और समाजिक संवेदनशीलता के लिए पहचाने जाने वाले जस्टिस सूर्यकांत अब देश की न्यायपालिका के शीर्ष पद की कमान संभालेंगे। कानूनी जगत में माना जा रहा है कि उनका कार्यकाल न्यायिक सुधारों और तकनीकी पारदर्शिता को गति देने वाला होगा। उनके नेतृत्व में सुप्रीम कोर्ट न्याय तक आम नागरिकों की पहुँच को और आसान बनाने की दिशा में आगे बढ़ सकता है।

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
