जयपुर में नए ऑफिस के साथ राजस्थान में अपनी उपस्थिति मजबूत कर रहा चोला एमएस
जयपुर में चोला एमएस ने 8,000 वर्गफुट का नया ऑफिस शुरू किया, जिससे राजस्थान में कंपनी की बढ़ती मौजूदगी और ग्राहक सेवाओं को विस्तार मिलेगा।

तस्वीर में चोलामंडलम एमएस जनरल इंश्योरेंस के जयपुर ऑफिस के उद्घाटन समारोह के दौरान रिबन काटने और पूजा की थाली पकड़े हुए अधिकारी और कर्मचारी नजर आ रहे हैं।
चोलामंडलम एमएस जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (चोला एमएस) ने राजस्थान में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करते हुए जयपुर में 8,000 वर्गफुट का नया ऑफिस शुरू किया है। मुरुगप्पा ग्रुप और मित्सुई सुमितोमो इंश्योरेंस ग्रुप के जॉइंट वेंचर चोला एमएस का यह नया ऑफिस ग्राहकों, पार्टनर्स और क्षेत्र के लोगों तक अपनी सेवाएं अधिक आसानी से पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
कंपनी के अनुसार, नया ऑफिस प्रमुख बाजारों में अपनी उपस्थिति के विस्तार और पूरे क्षेत्र में ग्राहकों, पार्टनर्स तथा समुदायों तक सेवाओं की आसान पहुंच सुनिश्चित करने की उसकी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।
जयपुर चोला एमएस के लिए तेजी से बढ़ता बाजार बनकर उभरा है। पिछले पांच वर्षों में इस क्षेत्र में कंपनी का ग्रॉस रिटन प्रीमियम (जीडब्ल्यूपी) 31.2% बढ़ा है। यह वृद्धि ग्राहकों और पार्टनर्स के बीच कंपनी पर बढ़ते भरोसे के साथ-साथ राजस्थान में उसकी बढ़ती उपस्थिति को भी दर्शाती है।
अपनी दीर्घकालिक ग्रोथ स्ट्रैटेजी के तहत चोला एमएस टियर-2 और टियर-3 शहरों में लगातार निवेश कर रहा है और ग्रामीण भारत में भी अपनी पहुंच बढ़ा रहा है। यह “2047 तक सभी के लिए इंश्योरेंस” के नेशनल विजन को सपोर्ट करता है। इसके साथ ही कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), एडवांस्ड एनालिटिक्स और डेटा से मिलने वाली जानकारी का इस्तेमाल कर अपनी डिजिटल सुविधाओं को तेजी से बेहतर बना रही है। इसका उद्देश्य ग्राहकों से बेहतर जुड़ाव, रिस्क असेसमेंट को मजबूत करना और कामकाज को अधिक प्रभावी बनाना है।
जयपुर में शुरू किया गया नया ऑफिस राज्य में कंपनी के बढ़ते कामकाज को सपोर्ट करने के लिए बड़ा प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराएगा। साथ ही, इससे डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर्स के साथ बेहतर तालमेल बनाने और पूरे राजस्थान में कस्टमर सर्विस को और बेहतर करने में मदद मिलेगी।
इस मौके पर चोला एमएस के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ राजीव कुमारस्वामी ने कहा, “जयपुर हमारे लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है और इस क्षेत्र में हमारी लगातार बढ़ती उपस्थिति चोला एमएस पर ग्राहकों और पार्टनर्स के भरोसे को प्रदर्शित करती है। नया ऑफिस राजस्थान में हमारा लंबे समय का निवेश है और इससे हम अपने ग्राहकों के और करीब रह पाएंगे, साथ ही उन्हें आसान और ग्राहक-केंद्रित इंश्योरेंस अनुभव दे पाएंगे। देशभर में अपनी पहुंच बढ़ाते हुए हम इनोवेशन को बढ़ावा देने, बेहतर सर्विस देने और इंश्योरेंस को सभी के लिए ज्यादा आसान बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
यह विस्तार चोला एमएस की ट्रस्ट, ट्रांसपेरेंसी और टेक्नोलॉजी (टी3) की सोच के अनुरूप है और कंपनी के कामकाज में ग्राहकों को सबसे आगे रखने की उसकी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।

Pratahkal Hub
प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"
