बिलासपुर में ट्रेन हादसा; टक्कर के बाद बोगियां पटरी से उतरीं, मचा हड़कंप
बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा! हावड़ा रूट पर शाम करीब चार बजे पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की आमने-सामने टक्कर से हादसे का भयावह मंजर दिखा राहत-बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर ज़िले से मंगलवार शाम एक दर्दनाक खबर सामने आई। हावड़ा रूट पर लालखदान स्टेशन के पास एक पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसा शाम करीब चार बजे हुआ, जब ट्रेन नंबर 68733 हावड़ा की दिशा में जा रही थी और अचानक मालगाड़ी से टकरा गई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि कई डिब्बे पटरी से उतर गए और मौके पर अफरातफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद ट्रेन से तेज़ धमाके की आवाज़ आई और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कई यात्री ट्रेन से कूदकर अपनी जान बचाने की कोशिश करते दिखे। हादसे के तुरंत बाद रेलवे और रेस्क्यू टीमें राहत-बचाव कार्य के लिए मौके पर रवाना हो गई हैं। फिलहाल, पूरा हावड़ा रूट बंद कर दिया गया है और आसपास के स्टेशनों पर ट्रेनों को रोक दिया गया है।
रेलवे ने यात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं —
- चंपा जंक्शन: 808595652
- रायगढ़: 975248560
- पेंड्रा रोड: 8294730162
- दुर्घटना स्थल पर: 9752485499, 8602007202
हादसे के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने घटना पर गहरा दुख जताया है। पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया “यह बेहद दुखद घटना है। हमारी संवेदनाएं सभी घायलों और उनके परिवारों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें शक्ति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दें।”
वहीं, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भी अपने एक्स (Twitter) पोस्ट में हादसे पर शोक व्यक्त किया और कहा “छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हुए भयानक रेल हादसे में कई लोगों की मृत्यु और घायल होने की खबर है। हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं।”
इस बीच, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 10 यात्रियों की मौत की आशंका है, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि घायल यात्रियों के उपचार की व्यवस्था तुरंत की जाए और घटना की गहन जांच कर लापरवाही के जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। फिलहाल, राहत-बचाव टीमें लगातार मलबे से यात्रियों को निकालने का प्रयास कर रही हैं। रेलवे ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं और रूट पर परिचालन बहाल करने की कोशिशें जारी हैं।
- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसBilaspurChhattisgarh Newsबिलासपुर ट्रेन हादसाछत्तीसगढ़ रेल दुर्घटनाहावड़ा रूट ट्रेन टक्करबिलासपुर समाचारपैसेंजर ट्रेन मालगाड़ी टक्करभारतीय रेलवे हादसाबिलासपुर रेल हादसा 2025छत्तीसगढ़ खबरेंट्रेन पटरी से उतरीबिलासपुर रेस्क्यू ऑपरेशनभूपेश बघेल बयानरेलवे हेल्पलाइन नंबरताज़ा रेल हादसे की खबरBilaspur train accidentChhattisgarh train collisionHowrah route train accidentBilaspur railway newspassenger train and goods train collisionBilaspur railway accident 2025Indian Railways accident newsBilaspur train crashtrain derailment newsBilaspur rescue operationBhupesh Baghel statementChhattisgarh news todayBilaspur rail accident latest updatesIndiaप्रातःकाल न्यूज़Pratahkal DailyPratahkal NewsMumbaiMaharashtraमहाराष्ट्र

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
