Bihar Election 2025 : बिहार में चुनाव का माहौल जारी है। हर पक्ष अपनी अपनी रणनीतियां बनते हुए नजर आ रहे है। प्रचार का माहौल भी छाया हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में ही बिहार चुनाव से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को समस्तीपुर पहुंचे, जहाँ उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए लालू यादव के परिवार पर करारा तंज कसा। पीएम मोदी ने कहा, “ये जमानत पर चल रहे लोग हैं और चोरी के मामले में फंसे हुए हैं।” उन्होंने दावा किया कि एनडीए सरकार गरीबों के हितों की रक्षा के लिए लगातार काम कर रही है और इस बार भी राज्य में सुशासन की सरकार बनने जा रही है।

सभा में मौजूद भीड़ को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, “समस्तीपुर का माहौल और मिथिला का मूड बता रहा है कि बिहार अब नई रफ्तार से आगे बढ़ेगा, जब फिर लौटेगी एनडीए सरकार।” उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार को विकास की दिशा में आगे बढ़ाने का संकल्प लें।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कर्पूरी ठाकुर का विशेष रूप से उल्लेख किया और कहा, “मैं खुद एक साधारण और पिछड़े परिवार से आता हूं। कर्पूरी जी ने जो राह दिखाई, उसी पर हम चल रहे हैं। उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करना हमारे लिए गर्व की बात है।”

उन्होंने बताया कि ओबीसी कमीशन को संवैधानिक दर्जा देना लंबे समय से देश की मांग थी, जिसे एनडीए सरकार ने पूरा किया। इसके साथ ही उन्होंने नई शिक्षा नीति की बात करते हुए कहा कि अब छात्र अपनी मातृभाषा में पढ़ाई कर सकेंगे, जो कर्पूरी ठाकुर के सपनों को साकार करने की दिशा में एक कदम है।

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार गरीबों को पक्का घर, मुफ्त अनाज, पेयजल और शौचालय जैसी सुविधाएँ देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, “हम सुशासन को समृद्धि में बदल रहे हैं, यही हमारा संकल्प है।” समस्तीपुर में पीएम मोदी का भाषण न सिर्फ राजनीतिक संदेशों से भरा हुआ था, बल्कि इसमें विकास, सामाजिक न्याय और लोकभाषा की भावना भी झलक रही थी। जैसे-जैसे चुनाव करीब आ रहे हैं, बिहार की सियासत में एनडीए बनाम विपक्ष का रंग और गहराता दिख रहा है।

Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story