Bihar Election 2025 : बिहार में 4 डिप्टी CM की संभावना; कांग्रेस प्रभारी का बड़ा ऐलान
कांग्रेस प्रभारी अल्लावारु ने कहा कि बिहार के महागठबंधन में जरूरत पड़ने पर 4 डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं। उनमें से एक डिप्टी सीएम मुस्लिम समुदाय से होगा।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। महागठबंधन ने जहां तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया है, वहीं वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी को डिप्टी CM फेस बनाया गया है। इसके बाद एनडीए ने सवाल उठाए कि मुस्लिम समाज का प्रतिनिधित्व कौन करेगा और कांग्रेस को भी डिप्टी CM मिलेगा या नहीं।
बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारु ने इस पर स्पष्ट किया कि अगर महागठबंधन की सरकार बनती है, तो कांग्रेस को भी एक उपमुख्यमंत्री मिलेगा। उन्होंने कहा कि कौन बनेगा और किस समुदाय से होगा, यह चुनाव के बाद तय किया जाएगा। अल्लावारु ने बताया कि महागठबंधन में जरूरत पड़ने पर 2 या 4 डिप्टी CM तक बनाए जा सकते हैं, जिसमें से एक मुस्लिम समुदाय का प्रतिनिधि होगा। उनका कहना था कि गठबंधन का लक्ष्य है कि सभी प्रमुख समुदाय और वर्गों को समान प्रतिनिधित्व मिले।
सीएम चेहरे की घोषणा में देरी पर उन्होंने कहा कि यह एक योजनाबद्ध प्रक्रिया थी। सीट बंटवारे और साझा घोषणा पत्र तैयार होने तक औपचारिक ऐलान रोकना समझदारी थी। अल्लावारु ने यह भी स्पष्ट किया कि सीट शेयरिंग में कभी-कभी मतभेद सामान्य हैं और मीडिया इसे हाइप कर देती है, लेकिन गठबंधन मजबूत और एकजुट है और सभी दल साझा लक्ष्य के लिए काम कर रहे
हैं।

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
