भोपाल में आरडीबी ग्रुप और प्रिमार्क ग्रुप ने अपनी साझेदारी की शुरुआत की है। यह साझेदारी शहर के विकास और उसकी बढ़ती उम्मीदों के प्रति दोनों समूहों की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इसके तहत रियल एस्टेट, इंफ्रास्ट्रक्चर और शहरी विकास के क्षेत्रों में दशकों का अनुभव एक साथ आया है। दोनों समूहों का उद्देश्य सिर्फ शहर के निर्माण में योगदान देना नहीं, बल्कि उसकी सोच और संस्कृति को आगे बढ़ाने वाली पहलों में भी साथ काम करना है।

दोनों समूहों का मानना है कि किसी शहर का विकास केवल इंफ्रास्ट्रक्चर से नहीं, बल्कि विचारों और संवाद से भी होता है। इसी सोच के तहत साहित्य, शिक्षा, सिनेमा, शासन और सार्वजनिक जीवन से जुड़ी जानी-मानी हस्तियों को एक मंच पर आमंत्रित किया गया, जहां देश के लिए अहम मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई।

इस पहल की शुरुआत 'नक्सल मुक्त भारत' के भोपाल लॉन्च के साथ हुई। इसके बाद "इंडिया'ज़ लॉन्ग बैटल अगेंस्ट लेफ्ट-विंग एक्सट्रीमिज्म: लीडरशिप, गवर्नेंस एंड नेशन बिल्डिंग" यानी "वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ भारत की लंबी लड़ाई: नेतृत्व, शासन और राष्ट्र निर्माण" विषय पर पैनल चर्चा आयोजित की गई। चर्चा में अलग-अलग दृष्टिकोणों से शासन, मजबूती, सामाजिक बदलाव और राष्ट्र निर्माण से जुड़े व्यापक विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

पैनल में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और लेखक तुहिन ए. सिन्हा, दर्शनशास्त्र के सहायक प्राध्यापक और भारतीय ज्ञान परंपरा के विद्वान डॉ. आलोक कुमार द्विवेदी, मार्केट माईबुक की संस्थापक और हार्परकॉलिन्स इंडिया में मार्केटिंग की पूर्व हेड लिपिका भूषण तथा 'द केरल स्टोरी' और 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' के निर्देशक और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता सुदीप्तो सेन शामिल थे।

कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहे। उनकी मौजूदगी ने शासन, विकास और देश की तरक्की से जुड़े विषयों पर आयोजित इस संवाद के महत्व को रेखांकित किया।

इस अवसर पर प्रिमार्क ग्रुप के डायरेक्टर और क्रेडाई बंगाल के पूर्व अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ पंसारी ने कहा, "भोपाल में हमारी यात्रा सिर्फ बड़ी इमारतें बनाने तक सीमित नहीं है। यह अच्छे विचारों, बातचीत और साथ मिलकर काम करके शहर के विकास में योगदान देने के बारे में है। हमारा मानना है कि महान शहर सिर्फ अपनी इमारतों या इंफ्रास्ट्रक्चर से ही नहीं, बल्कि उनसे उपजी बातचीत से आकार लेते हैं। यह पहल तो बस शुरुआत है। हम भोपाल की तरक्की में लंबे समय तक सक्रिय भागीदार बने रहना चाहते हैं।"

आरडीबी ग्रुप के प्रवक्ता ने कहा, "हर शहर की अपनी एक कहानी होती है, और हमारा मानना है कि अच्छी साझेदारियां उसके भविष्य को बेहतर बना सकती हैं। प्रिमार्क ग्रुप के साथ हमारा यह रिश्ता सिर्फ इमारतें या इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने तक सीमित नहीं है। हम ऐसी पहलों में भी साथ देना चाहते हैं जो लोगों को जोड़े, अच्छी चर्चाओं को बढ़ावा दे और भोपाल के आगामी/भविष्य के विकास में योगदान दें। हम भोपाल के साथ भरोसे, सही नीयत और असरदार बदलाव पर टिका एक मजबूत रिश्ता बनाना चाहते हैं।"

'नक्सल मुक्त भारत' का लॉन्च और उसके साथ आयोजित पैनल चर्चा भोपाल में सार्थक सार्वजनिक जुड़ाव को बढ़ावा देने के प्रति आरडीबी ग्रुप और प्रिमार्क ग्रुप की प्रतिबद्धता का पहला अध्याय बनकर सामने आया। इस पहल के जरिए दोनों समूहों ने भरोसा दिलाया कि वे भोपाल के विकास में केवल निर्माण कार्यों के माध्यम से ही नहीं, बल्कि ऐसी चर्चाओं को बढ़ावा देकर भी योगदान देंगे, जो लोगों को सोचने-समझने और संवाद के लिए प्रेरित करें। इससे भोपाल को ऐसे शहर के रूप में आगे बढ़ाने की दिशा में पहल हुई, जहां नए विचार पनपते हैं और तरक्की होती है।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story