असम की ACS अधिकारी नुपुर बोरा भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार
नुपुर बोरा पर भ्रष्टाचार और जमीन घोटाले के आरोप, छापे में मिले नकदी और गहने

नूपुर बोरा
गुवाहाटी: असम में सिविल सेवा की अधिकारी नूपुर बोरा पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। नूपुर बोरा, असम सिविल सेवा (ACS) के 2019 बैच की अधिकारी हैं, और कामरूप जिले के गोरोइमारी राजस्व (Revenue Circle) की अधिकारी थीं। इन्होने कामरूप जिले के साथ, बरपेटा , और करबी आंगलोंग जिले में भी काम किया था।
मुख्यमंत्री की सतर्कता टीम (CM Vigilance Cell) ने हाल ही में नूपुर बोरा के घर में छापेमारी की और तलाशी ली। इस तलाशी के दौरान,
टीम को 90 लाख नगद, करोड़ों रुपये के सोने-हीरे के गहने, और कई ज़मीन से जुड़े कागज़ात बरामद हुए।
नूपुर बोरा पर ये आरोप है की बरपेटा जिले में काम करते समय, कुछ हिन्दू परिवारों की ज़मीन संदिग्ध लोगो के नाम कर दी थी।
इस मामले पर कई समय से शिकायत सरकार को मिल रही थी।
सूत्रों के मुताबिक जब सरकार को नूपुर के खिलाफ सारे सबुत मिले , तब से उन पर निगरानी रखी जा रही थी।
इस मामले में नूपुर के साथ रेवेन्यू सरकल में काम कर रहे कर्मचारी, सुरजीत डेका का भी नाम शामिल है। इनके घर पर छापेमारी में कीमती कागज़ और नगद बरामद हुए।
असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा ने कहा की सरकार भ्रष्टाचार के मामलों पर सख्त कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री ने साफ़ कहा की, "रेवेन्यू विभाग में ज़मीन से जुड़े कई ऐसे मामले हैं जो संदिग्ध पाए गए हैं, इसलिए इनकी कड़ी से कड़ी जाँच ज़रूरी है।
यह मामला राज्य के अधिकारियों में हलचल मचाने वाला है। एक तरफ लोगों में प्रशासन की ईमानदारी पर शक है, तो दूसरी तरफ यह दिखाता है कि सरकार भ्रष्टाचार को लेकर कड़ा रुख अपना रही है। अभी नूपुर बोरा और उनके साथी से पूछताछ हो रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पता चलेगा कि उन पर कौन-कौन से मामले दर्ज होंगे।

Manyaa Chaudhary
यह 'प्रातःकाल' में एसोसिएट एडिटर के पद पर हैं। और पिछले दो वर्षों से इन्हें रिपोर्टिंग और इवेंट मैनेजमेंट का अनुभव है। इससे पहले इन्होंने 'स्वदेश न्यूज़ चैनल' में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर काम किया है। ये विशेष रूप में मनोरंजन, स्पोर्ट्स, और क्राइम रिपोर्टिंग क्षेत्र में समर्थ हैं। अभी यह जर्नलिज्म की पढाई कर रही हैं।
