एयर इंडिया पर हुआ भारत-पाक तनाव का असर ; 5 हज़ार करोड़ तक का घाटा होने की आशंका
पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। इसके चलते अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का समय 1 से 4 घंटे बढ़ गया है। एयर इंडिया को करोड़ों का नुकसान हुआ, उड़ानों के रूट बदलने और ईंधन खर्च बढ़ने से घाटा बढ़ा।

एयर इंडिया एयरलाइन्स
अप्रैल के बाद से भारत और पाकिस्तान के बिच तनाव पहले से और भी ज़्यादा बढ़ चुके हैं। ऑपरेशन सिंदूर का इसमें सबसे मुख्य योगदान रहा है। जहाँ पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब सैन्य बलों ने ऑपरेशन सिंदूर की सहायता से दिया, वहीं सरहद पार पाकिस्तानी हवाई अड्डों ने भारतीय विमानों के लिए अपने दरवाज़े बंद कर दिए। हाल ही में एयर इंडिया के सीईओ (CEO) कैम्पबेल विल्सन ने बताया की पाकिस्तान के इस कदम से उनकी एयरलाइन को करोड़ों का घाटा हुआ है।
दोनों देशों के बिच के इस भारी तनाव का सीधा असर एयर इंडिया की कमाई पर दिख रहा है जहाँ उन्होंने अब तक 4 हज़ार करोड़ का घाटा हुआ है। इसका एक मुख्य कारण अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ और वीज़ा नियमों में किए गए कुछ बदलाव भी हैं। पाकिस्तानी हवाई अड्डों के बंद होने के कारण एयर इंडिया की फ्लाइट्स को घूम कर जाना पड़ता है। जिसमें पहले के मुताबिक बहुत ज़्यादा समय लगता है और खर्चा भी बहुत होता है। दरअसल पहले से बने एयर स्पेस को बंद करने के कारण फ्लाइट्स को अपना मौजूदा रुट बदलना पड़ता है। इसमें सबसे अधिक खर्चा होता है ईंधन पर।
विल्सन ने बताया की ईंधन के साथ क्रू और अन्य ज़रूरी चीज़ों में भी बहुत पैसे लग रहे हैं और देखते-देखते 4 हज़ार करोड़ का घाटा लग चूका है। इसके साथ उन्होंने ये भी बताया अगर अगले कुछ महीनों में पाकिस्तान द्वारा ये हवाई अड्डे नहीं चालू किए गए, तो एयर इंडिया को 5 हज़ार करोड़ तक का घाटा हो सकता है।
पाकिस्तान द्वारा भारतीय विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद किए जाने के बाद अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की अवधि में 1 से 4 घंटे तक की बढ़ोतरी हो गई है। अब विमानों को अरब सागर, ईरान और दक्षिणी मार्गों से होकर अपने गंतव्यों तक पहुंचना पड़ रहा है। इस फैसले का असर लंदन, पेरिस, फ्रैंकफर्ट, न्यूयॉर्क, शिकागो, सैन फ्रांसिस्को, दुबई, रियाद, ताशकंद, अल्माटी, बाकू, सियोल और सिंगापुर समेत कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पड़ रहा है।

Manyaa Chaudhary
यह 'प्रातःकाल' में एसोसिएट एडिटर के पद पर हैं। और पिछले दो वर्षों से इन्हें रिपोर्टिंग और इवेंट मैनेजमेंट का अनुभव है। इससे पहले इन्होंने 'स्वदेश न्यूज़ चैनल' में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर काम किया है। ये विशेष रूप में मनोरंजन, स्पोर्ट्स, और क्राइम रिपोर्टिंग क्षेत्र में समर्थ हैं। अभी यह जर्नलिज्म की पढाई कर रही हैं।
