हत्या की वजह यह थी कि रामकेश ने अमृता के निजी वीडियो और तस्वीरें बिना उसकी अनुमति के रिकॉर्ड कीं और अपने लैपटॉप व मोबाइल में रखीं। अमृता ने बार-बार उनसे डिलीट करने के लिए कहा, लेकिन रामकेश मना करता रहा। इससे उसका भरोसा टूट गया और वह अपने एक्स बॉयफ्रेंड सुमित के पास गई, जिसने मदद का वादा किया।


दिल्ली में आयदिन कई ऐसे हादसे होते रहते हैं जो देश को चौंका के रख देते हैं। हाल ही में फिर एक वारदात ने पुरे देश को सोचने पर मजबूर किया है। गांधी विहार इलाके में 32 वर्षीय UPSC aspirant रामकेश मीणा की हत्या ने पूरे शहर को हिला दिया है। मामले की जांच में सामने आया कि फोरेंसिक साइंस की छात्रा अमृता चौहान जो उनकी 21 वर्षीय लिव-इन पार्टनर है, उसने अपने एक्स बॉयफ्रेंड सुमित कश्यप और उनके दोस्त संदीप कुमार के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और पुरे वारदात को अंजाम दिया।


करीब एक साल पहले 8 जुलाई, 2024 को अखबार में घोषणा करते हुए, अमृता को उसके परिवार ने बेदखल कर दिया था। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा था कि वे उसे अपनी बेटी को मानते नहीं हैं। पुलिस के मुताबिक अमृता ने मई 2025 में रामकेश से मिलना शुरू किया और जल्दी ही उन्होंने साथ रहने का फैसला किया। और अमृता मुरादाबाद की रहने वाली है।



6 अक्टूबर की रात को, सुमित और संदीप ने मास्क लगाकर रामकेश के फ्लैट में घुसपैठ की। उन्होंने रामकेश को बंधक बनाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद, अमृता ने अपने फोरेंसिक ज्ञान का इस्तेमाल करते हुए वारदात को दुर्घटना का रूप दिया। आरोपियों ने रामकेश के शव पर घी, तेल और शराब डालकर गैस सिलेंडर निकाला और उसे सील कर आग लगाई। सिलेंडर फटने से आग फैली, जिससे शव पूरी तरह जल गया। हत्या की वजह यह थी कि रामकेश ने अमृता के निजी वीडियो और तस्वीरें बिना उसकी अनुमति के रिकॉर्ड कीं और अपने लैपटॉप व मोबाइल में रखीं। अमृता ने बार-बार उनसे डिलीट करने के लिए कहा, लेकिन रामकेश मना करता रहा। इससे उसका भरोसा टूट गया और वह अपने एक्स बॉयफ्रेंड सुमित के पास गई, जिसने मदद का वादा किया।


पुलिस की जांच में CCTV फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स और फोरेंसिक सबूत सामने आए, जिसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि शुरुआत में आग लगने का कारण गैस सिलेंडर ब्लास्ट या एयर कंडीशनर फटना समझा गया था, लेकिन बाद की जांच में यह हत्याकांड साबित हुआ।


Manyaa Chaudhary

Manyaa Chaudhary

यह 'प्रातःकाल' में एसोसिएट एडिटर के पद पर हैं। और पिछले दो वर्षों से इन्हें रिपोर्टिंग और इवेंट मैनेजमेंट का अनुभव है। इससे पहले इन्होंने 'स्वदेश न्यूज़ चैनल' में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर काम किया है। ये विशेष रूप में मनोरंजन, स्पोर्ट्स, और क्राइम रिपोर्टिंग क्षेत्र में समर्थ हैं। अभी यह जर्नलिज्म की पढाई कर रही हैं।

Next Story