कानपूर में मस्जिद के पास हुआ बड़ा धमाका ; 8 लोग हुए गंभीर रूप से ज़ख़्मी
8 अक्टूबर 2025 को कानपूर में बड़ी दुर्घटना के चलते 8 लोगों को हानि पहुंची है। मिश्री बाजार के एक मस्जिद के पास दो स्कूटी में विस्फोट होने से एक बड़ा धमाका हुआ जिसमें आसपास की दुकाने, घरों, और लोगों को क्षति पहुंची है।

कानपूर ब्लास्ट
उत्तर प्रदेश: 8 अक्टूबर 2025 की शाम को कानपूर जिले में, मिश्री बाजार के मरकज़ मस्जिद के पास एक बड़ा ब्लास्ट हुआ। यह घटना मूलगंज थाना क्षेत्र में हुई। इस इलाके में दिवाली के समय पटाखों का बहुत बड़ा व्यपार होता है। जानकारी के अनुसार, धमाका दो स्कूटरों में हुआ, जो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे में कम से कम 6 लोग, जिनमें एक महिला भी शामिल है, घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए उर्सुला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया की यह धमाका इतनी तेज़ी से हुआ था की उसकी आवाज़ 500 मीटर के दायरे में सुनी गई थी। अचानक से हुए इस धमाके ने बाजार में अफरा-तफरी मचा दी और लोग सुरक्षित स्थान की खोज में यहाँ-वहाँ भागने लगे। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के साथ बम निरोधक और फॉरेंसिक टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुँच गए थे।
कानपुर के ज्वॉइन्ट पुलिस कमिश्नर (सीपी) आशुतोष कुमार ने घटना को विस्तृत करके बताया की धमाका दो स्कूटर के में हुआ। जिसमें अवैध पटाखें रखे हुए थे। उन्होंने बताया की फॉरेंसिक टीम घटनास्थल की जाँच करने समय पर पहुँच गयी थी और स्कूटर के मालिक का भी पता लगाया जा रहा है। शुरुवाती जाँच में किसी आतंकी हमले की आशंका नज़र नहीं आ रही पर रिपोर्ट्स आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा।
कमिश्नर ने बताया की ब्लास्ट का मुख्य कारण स्कूटर में रखे पटाखें ही है क्योंकि जाँच में कोई भी साज़िश का हिस्सा नहीं मिला है। पटाखों के केमिकल, स्कूटर में खराबी या आसपास कोई अतिरिक्त सबूतों की जांच और तालाशी जारी है। पुलिस ने घटनास्थल के इलाके को सील कर दिया है। वहाँ से लोगों के आने जाने पर फिलहाल रोक लगाई गई है। स्थानीय और घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक, धमाका बहु बड़ा और तेज़ था। इसकी आवाज़ से आसपास के घरों के शीशे हिल गए थे।
मूलगंज थाना क्षेत्र में अब्दुल्ला की दुकान के सामने खड़ी स्कूटी की डिक्की में ब्लास्ट की घटना के बाद पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए फायर ब्रिगेड, बॉम्ब डिस्पोज़ल स्क्वॉड व फॉरेंसिक टीम के साथ सर्च एंड सीज़र ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घटना में कुल आठ लोग प्रभावित हुए, जिनमें… https://t.co/L2PVg6klYa pic.twitter.com/aOwkRm8qr6
— POLICE COMMISSIONERATE KANPUR NAGAR (@kanpurnagarpol) October 8, 2025
इस घटना की CCTV फुटेज सामने आई जिसमें एक घायल महिला एक दुकान के पास बैठी है। वीडियो में देखा जा सकता है की महिला के कपडे ख़राब हो चुके हैं और शरीर घायल है। उसकी सहायत दुकानदार ने चादर देते हुए की। घायल महिला की हालत कैसी है इस पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
कानपुर के मूलगंज में धमाके के बाद का CCTV फुटेज। धमाके के बाद एक महिला गिरी। लोगों का कहना है कि महिला के कपड़े जल चुके थे। शरीर काला हो गया था। दुकानदारों ने महिला को चादर ओढ़ाई। वीडियो की आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा है।#Kanpur #Blast #kanpurblast #कानपुर pic.twitter.com/3Q56WOUPZe
— Anurag Saxena (@Anchor_AnuragS) October 8, 2025
घटना की जाँच और घायलों के इलाज को पुलिस अधिकारीयों ने सही समय पर शुरू कर दिया था। इस दुर्घटना में कुछ लोग बहुत ज़्यादा घायल हुए हैं, सहाना (70), अब्दुल (60), रियादिन (70) और अश्वनी कुमार (50) को 50 प्रतिशत से अधिक जलने की चोटें आई हैं। वहीं अन्य दो लोग मुर्शिद और रहीस का इलाज उर्सुला अस्पताल में जारी है।
- Kanpur Scooty BlastMarkaz Masjid blastmishri bazaarकानपूर ब्लास्ट newsमिश्री बाजारउर्सुला अस्पतालkanpur blast datekanpur blast updateuttar pradesh newsमरकज़ मस्जिद ब्लास्टCrime newsBlast newsBreaking news kanpurKanpur blast kab huaUttar Pradesh Blast news updatesIndiaPratahkal NewsPratahkal DailyBomb Blast newsDiwali 2025Firecrackers Tags Select A Tag Story

Manyaa Chaudhary
यह 'प्रातःकाल' में एसोसिएट एडिटर के पद पर हैं। और पिछले दो वर्षों से इन्हें रिपोर्टिंग और इवेंट मैनेजमेंट का अनुभव है। इससे पहले इन्होंने 'स्वदेश न्यूज़ चैनल' में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर काम किया है। ये विशेष रूप में मनोरंजन, स्पोर्ट्स, और क्राइम रिपोर्टिंग क्षेत्र में समर्थ हैं। अभी यह जर्नलिज्म की पढाई कर रही हैं।
