फरीदाबाद में २६ वर्षीय महिला को नोचा बलत्कारियोने; पीड़िता को आयी गंभीर चोटें, सर्जरी अनिवार्य
फरीदाबाद में चलती कार में 26 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया। पीड़िता आईसीयू में भर्ती, आंख और कंधे पर गंभीर चोटें, मल्टीपल फ्रैक्चर, सर्जरी की तैयारी। पुलिस CCTV फुटेज और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है।

faridabad SGM nagar gangrape incident : हरियाणा के फरीदाबाद में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें 26 वर्षीय महिला के साथ चलती कार में गैंगरेप किया गया। पीड़िता को आरोपियों ने करीब दो घंटे तक बंधक बनाकर अत्याचार किया और बाद में सड़क किनारे फेंक दिया। घटना के तुरंत बाद सुबह करीब 5 बजे पीड़िता को प्रयाग सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका आईसीयू में इलाज चल रहा है। डॉक्टर फिलहाल सर्जरी का प्लान बना रहे हैं।
अस्पताल में इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि पीड़िता के दाहिने कंधे और आंख पर गंभीर चोटें आई हैं। जांच में आंख के आसपास की हड्डी टूटने की पुष्टि हुई है। महिला के शरीर पर मल्टीपल फ्रैक्चर और अन्य चोटों के निशान पाए गए हैं। डॉक्टरों ने मेडिकल लीगल केस (MLC) दर्ज कराए और आवश्यक सैंपल फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिए हैं। फॉरेंसिक रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर पुलिस को सौंप दी जाएगी। फिलहाल पीड़िता की हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन उन्हें लगातार निगरानी में रखा गया है।
पीड़िता को पहले डीके अस्पताल में लाया गया था, जहां से उन्हें प्रयाग सुपर स्पेशलिटी अस्पताल शिफ्ट किया गया। इस बीच पुलिस को घटना की सूचना मिली और FIR दर्ज की गई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उन्हें फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर पहाड़ी इलाके में दो घंटे तक कार में रखा और बारी-बारी से हमला किया। बाद में रात करीब 3 बजे SGM नगर के पास कार से फेंक दिया गया।
घटना स्थल पर लगे CCTV कैमरों की जांच की जा रही है, जिसमें एक सफेद कार की पहचान हुई है। पुलिस इस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और रात के समय पेट्रोलिंग की कमी पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
फरीदाबाद में इस वारदात ने महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था के मुद्दे को फिर से उभार दिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी संभावित सुरागों की जांच तेज कर दी है और आरोपियों को जल्द पकड़ने का प्रयास कर रही है।

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
