मुंबई: विज्ञापन जगत में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाली कंपनी तनीश एडवरटाइजिंग के संस्थापक श्री विशाल रमेश सावंत को "सर्वश्रेष्ठ एडवरटाइजिंग एजेंसी" के पुरस्कार से नवाजते हुए देश की शीर्ष 10 विज्ञापन एजेंसियों में स्थान प्रदान किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान सोल टच मीडिया प्राइवेट लिमिटेड (Soul Touch Media Pvt. Ltd.) के संस्थापक श्री देवदास चंदेरे तथा कोलकाता के विख्यात बंगाली समाचार पत्र 'दुरंतो वार्ता' (Duranta Barta) के श्री आलोक नस्कर के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया। यह उपलब्धि एजेंसी के सृजनात्मक विज्ञापन कौशल, रणनीतिक मार्केटिंग और क्लाइंट्स की सफलता हेतु किए गए उत्कृष्ट कार्यों का जीवंत प्रमाण है। श्री विशाल सावंत के कुशल नेतृत्व में तनीश एडवरटाइजिंग ने नवीन एवं प्रभावशाली अभियानों के माध्यम से बाजार में एक सुदृढ़ प्रतिष्ठा स्थापित की है। इस अवसर पर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए श्री विशाल सावंत ने इस गौरवमयी पुरस्कार को अपनी पूरी टीम को समर्पित किया और विज्ञापन के क्षेत्र में सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करने के अपने संकल्प को पुनः दोहराया। यह सम्मान न केवल एजेंसी की व्यावसायिक दक्षता को दर्शाता है, बल्कि उद्योग जगत में उनके बढ़ते प्रभाव को भी रेखांकित करता है।


Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story