विरार रेलवे यार्ड में मिली सिर कटी लाश, पहचान में जुटी रेलवे पुलिस
विरार रेलवे यार्ड में सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया। रेलवे पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मृतक की पहचान और कटे सिर की तलाश शुरू की।

तस्वीर में विरार रेलवे यार्ड के ट्रैक और प्लेटफॉर्म का दृश्य दिखाई दे रहा है।
विरार पूर्व स्थित रेलवे यार्ड में मंगलवार दोपहर एक व्यक्ति की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया। रेलवे ट्रैक पर लाश पड़े होने की सूचना मिलने के बाद विरार रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने अकस्मात मृत्यु के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
दिनांक 18 अगस्त 2026, मंगलवार दोपहर करीब 1 से 2 बजे के आसपास विरार रेलवे पुलिस को सूचना मिली कि पूर्व स्थित रेलवे यार्ड में रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति की सिर कटी लाश पड़ी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर पुलिस को सिर कटी लाश मिली, जिसके शरीर पर सिर्फ थ्रीफॉर पहना हुआ था।
घटनास्थल से ऐसी कोई चीज या सामान नहीं मिला, जिससे अज्ञात मृत व्यक्ति की पहचान की जा सके। पुलिस ने लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए अस्पताल भेज दिया है।
फिलहाल रेलवे पुलिस ने अकस्मात मृत्यु के तहत एफआईआर दर्ज कर अज्ञात मृत व्यक्ति की शिनाख्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके साथ ही पुलिस मृतक के कटे हुए सिर की तलाश में भी जुट गई है। मामले में रेलवे पुलिस की छानबीन जारी है।

Pratahkal Hub
प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"
