वाशी में साध्वीवृन्द का भव्य चातुर्मास प्रवेश, रैली, मंगल पाठ और धार्मिक आयोजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
वाशी में "शासन श्री" साध्वी शिवमाला, साध्वी अमितरेखा और साध्वी अर्हमप्रभा का चातुर्मास प्रवेश धार्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। रैली, नमस्कार महामंत्र, मंगल पाठ, नाटक, गीतिका और विभिन्न सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बनाया।

तस्वीर में मंच पर मध्य में साध्वी शिवमाला तथा दोनों ओर साध्वी अमितरेखा और साध्वी अर्हमप्रभा विराजमान हैं। पीछे चातुर्मास प्रवेश कार्यक्रम का बैनर लगा है और कार्यक्रम स्थल वाशी स्थित भिक्षु महाश्रमण फाउंडेशन का सभागार दिखाई दे रहा है।
मुंबई। "शासन श्री" साध्वी शिवमाला, साध्वी अमितरेखा और साध्वी अर्हमप्रभा का वाशी में चातुर्मास प्रवेश धार्मिक उल्लास और श्रद्धा के वातावरण में संपन्न हुआ। साध्वीवृन्द ने अणुव्रत सभागार से विहार कर भिक्षु महाश्रमण फाउंडेशन तक शुभ मुहूर्त में रैली के साथ पहुंचकर भवन में नमस्कार महामंत्र का उच्चारण एवं मंगल पाठ के साथ प्रवेश किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ साध्वी शिवमाला द्वारा नमस्कार महामंत्र के उच्चारण से हुआ, जबकि मंगलाचरण तेरापंथ महिला मंडल ने प्रस्तुत किया। स्वागत वक्तव्य तेरापंथ सभा वाशी के अध्यक्ष पंकज चंडालिया, भिक्षु महाश्रमण फाउंडेशन वाशी के अध्यक्ष कमलेश बोहरा, अणुव्रत ट्रस्ट के अध्यक्ष लादूलाल श्री श्रीमाल, भारत जैन महामंडल के महामंत्री बाबूलाल बाफना, तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष ललित चंडालिया तथा तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्ष स्वीटी खाँटेड ने दिए। साध्वी श्री का स्वागत ज्ञानशाला परिवार वाशी एवं तेरापंथ महिला मंडल वाशी द्वारा गीतिका के माध्यम से संघान कर किया गया। साध्वी अमितरेखा एवं साध्वी अर्हमप्रभा ने अपने वक्तव्य दिए तथा गीतिका की प्रस्तुति भी दी।
इस अवसर पर तेरापंथी सभा मुंबई के अध्यक्ष सुरेंद्र कोठारी, भारत जैन महामंडल के अध्यक्ष ख्यालीलाल तातेड़, सभा मुंबई के निवर्तमान अध्यक्ष मानक धींग, पूर्व अध्यक्ष भंवरलाल कर्णावट, नरेंद्र तातेड़, तेरापंथ सभा वाशी के मंत्री प्रवीण चोरड़िया तथा फाउंडेशन के महामंत्री गौतम कोठारी ने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में भिक्षु महाश्रमण फाउंडेशन के पूर्व अध्यक्ष ललित बाफना, कोषाध्यक्ष नरेंद्र बडोला, जयंतीलाल बरलोटा, दिनेश सुतरिया, मुंबई तेरापंथ सभा के मंत्री गौतम डांगी, कोषाध्यक्ष रिंकू बाफना, महाप्रज्ञ दक्षिण मुंबई फाउंडेशन के कार्याध्यक्ष गणपत डागलिया, दक्षिण मुंबई सभा के अध्यक्ष देवेंद्र डागलिया, महाप्रज्ञ विधानिधि फ़ाउंडेशन के अध्यक्ष कुंदन धाकड़, संपतलाल मादरेचा, उप महापौर दशरथ भगत, नगर सेवक निशांत भगत, समाज सेवक संदीप भगत, महेश बाफना, अशोक धाकड़, अर्जुन सोनी, परिषद के कोषाध्यक्ष विजेंद्र मेहता, महिला मंडल की मंत्री प्रीति धोका, कोषाध्यक्ष पूनम डागलिया, ज्ञानशाला परिवार वाशी की सहसंयोजिका सोनिया सिंघवी, सभा अध्यक्ष खारघर कुंदन मेहता, एरोली सभा अध्यक्ष विनोद मेहता, चेंबूर सभा अध्यक्ष लक्ष्मण कोठारी, कोपरखेरना परिषद अध्यक्ष सुनील चौरडिया, थाना सभा के नरेश सिंघवी, कुर्ला अध्यक्ष ललित लोढ़ा, महावीर इंटरनेशनल नवी मुंबई के अध्यक्ष मनीष बाफना, अणुव्रत समिति क्षेत्रीय वाशी नवी मुंबई के संयोजक महावीर सोनी, सहसंयोजक नितेश बाफना, तेरापंथ प्रोफेशनल फॉर्म के अध्यक्ष दिलखुश मेहता, स्थानकवासी समाज, मेवाड़ संघ वाशी, मंदिर मार्गी समाज, दिगंबर समाज, नवी मुंबई महानगरपालिका के मांझी महापौर सहित अनेक गणमान्यजनों की विशेष उपस्थिति रही।
साध्वी शिवमाला ने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंगल पाथेय प्रदान किया। वहीं, वाशी तेरापंथ युवक परिषद के मंत्री विकास खिवेसरा तथा जैन संस्कारक पवन परमार ने चातुर्मास के चार महीने के त्याग और तपस्या पर आधारित नाटक की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में तेरापंथ सभा, युवक परिषद, महिला मंडल, भिक्षु महाश्रमण फाउंडेशन, अणुव्रत ट्रस्ट, किशोर मंडल, कन्या मंडल, ज्ञानशाला परिवार तथा तेरापंथ वाशी श्रावक समाज, वाशी नवी मुंबई के सभी कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा। इस चातुर्मास प्रवेश में कोपरखैरना, नेरुल, घणसोली, एरोली, बेलापुर, मानखुर्द, उरन, धारावी, बांद्रा और पनवेल से आए श्रावकों की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन तेरापंथ सभा मुंबई के सहमंत्री सुशील मेड़तवाल एवं चेतन कोठारी ने किया, जबकि आभार ज्ञापन तेरापंथ सभा वाशी के कोषाध्यक्ष विकास मेहता ने व्यक्त किया। कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रभारी राकेश राठौड़ ने दी। चातुर्मास प्रवेश का यह आयोजन धार्मिक आस्था, संगठनात्मक सहभागिता और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की सक्रिय उपस्थिति का केंद्र बना।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
