वाशी में चातुर्मास प्रवेश को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। तेरापंथी सभा एवं भिक्षु महाश्रमण फाउंडेशन वाशी के तत्वावधान में शासन श्री साध्वी शिवमालाजी, साध्वी अमितरेखाजी और साध्वी अर्हमप्रभाजी ठाणा-3 के चातुर्मास प्रवेश का आयोजन 23 जुलाई को भिक्षु महाश्रमण फाउंडेशन भवन, वाशी में किया जाएगा।

आयोजन की तैयारियों को लेकर भिक्षु महाश्रमण भवन के ऑफिस में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। फाउंडेशन के मंत्री गौतम कोठारी ने बताया कि चातुर्मास प्रवेश कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8:25 बजे अणुव्रत सभागार, वाशी से निकलने वाली चातुर्मास स्वागत रैली के साथ होगी।

उन्होंने बताया कि स्वागत रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए भिक्षु महाश्रमण फाउंडेशन, वाशी पहुंचेगी। इसके बाद प्रातः 9:15 बजे शुभ मुहूर्त में चातुर्मास प्रवेश का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रवेश के बाद प्रवचन एवं स्वागत समारोह का आयोजन होगा।

चातुर्मास प्रवेश आयोजन की तैयारियों में तेरापंथी सभा अध्यक्ष पंकज चंडालिया, मंत्री प्रवीण चोरडिया, कोषाध्यक्ष विकास मेहता, भिक्षु महाश्रमण फाउंडेशन अध्यक्ष कमलेश बोहरा, मंत्री गौतम कोठारी, कोषाध्यक्ष नरेंद्र वडाला, तेयुप अध्यक्ष ललित चंडालिया, मंत्री विकास खिवेंसरा, कोषाध्यक्ष विजेंद्र मेहता तथा तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष स्वीटी खाटेड़, मंत्री प्रीति धोका, कोषाध्यक्ष पूनम डागलिया सहित अणुव्रत ट्रस्ट, तेरापंथ किशोर मंडल, तेरापंथ कन्या मंडल, ज्ञानशाला परिवार, तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम तथा अणुव्रत क्षेत्रीय समिति (वाशी, नवी मुंबई) के सदस्य जुटे हुए हैं।

चातुर्मास प्रवेश कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न संगठनों और कार्यकर्ताओं द्वारा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है, जिससे 23 जुलाई को आयोजित होने वाले इस धार्मिक आयोजन की तैयारियां व्यवस्थित रूप से पूरी की जा सकें।

Naresh Ameta (Mumbai)

Naresh Ameta (Mumbai)

नरेश अमेटा (मुंबई), प्रात:काल समाचार वेबसाइट के अनुभवी संवाददाता हैं। मुंबई से कार्यरत नरेश जी समाचार की सटीकता और निष्पक्षता के लिए जाने जाते हैं। वे प्रमुख राष्ट्रीय और स्थानीय खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं और अपने विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण से पाठकों को घटनाओं की गहरी समझ प्रदान करते हैं। नरेश जी की लेखनी में तथ्यपरक जानकारी के साथ-साथ घटनाओं की ताज़ा और भरोसेमंद प्रस्तुति देखने को मिलती है, जो प्रात:काल के पाठकों के लिए समाचार अनुभव को और समृद्ध बनाती है।

Next Story