नालासोपारा में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई, 40 ग्राम MD ड्रग्स के साथ पैडलर गिरफ्तार
वसई के अतिरिक्त सत्र न्यायालय ने नवंबर 2020 के पॉक्सो मामले में कड़ा फैसला सुनाते हुए आरोपी को 20 साल की कैद और 1 लाख रुपये जुर्माना लगाया है।

नालासोपारा पूर्व में ड्रग्स की अवैध बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुंबई स्पेशल एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के कोंकण एक्शन डिवीजन, नवी मुंबई की टीम ने एक ड्रग्स पैडलर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 40 ग्राम MD ड्रग्स और एक आईफोन बरामद किया गया है। जब्त किए गए ड्रग्स और मोबाइल फोन की कुल कीमत 1,45,000 रुपये बताई गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कोंकण डिवीजन के अंतर्गत नवी मुंबई एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स में तैनात एपीआई उमेश भोसले अपनी टीम के साथ नालासोपारा पूर्व में ड्रग्स रैकेट चलाने वालों की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक मुखबिर से गुप्त सूचना मिली कि नालासोपारा पूर्व रेलवे स्टेशन परिसर में कुछ लोग ड्रग्स बेचने का अवैध कारोबार कर रहे हैं।
सूचना मिलने के बाद एपीआई उमेश भोसले और उनकी टीम ने नालासोपारा पूर्व के आचोले रोड स्थित बाप्पा सीताराम मार्केट के पास जाल बिछाया। इसी दौरान टीम को एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिसकर्मियों ने समय रहते उसे पकड़ लिया और उसकी तलाशी ली।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 40 ग्राम MD ड्रग्स और एक आईफोन बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम गणेश जयसवाल बताया। वह ओस्तवाल नगरी, नालासोपारा पूर्व का रहने वाला है।
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने ड्रग्स और मोबाइल फोन जब्त कर लिए। दोनों की कुल कीमत 1,45,000 रुपये आंकी गई है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की आगे की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
