उरमाल में अणुव्रत चेतना दिवस का आयोजन, पर्युषण पर 12 व्रत का महत्व बताया
पर्युषण पर्व के तहत आयोजित कार्यक्रम में उपासिकाओं ने 12 व्रतों के आध्यात्मिक प्रभाव की जानकारी दी और श्रावकों को संकल्प दिलाया।

उरमाल में आयोजित कार्यक्रम में बैनर के आगे समूह में खड़े और बैठे श्रद्धालु।
मुंबई से कुसुम बडाला डोंबिवली और कुसुम हिरण चेम्बूर पर्युषण पर्व के अवसर पर अणुव्रत चेतना दिवस के रूप में उपासना के लिए छत्तीसगढ़ के उरमाल क्षेत्र पहुँचीं। उरमाल में आयोजित कार्यक्रम में अणुव्रत के महत्व और 12 व्रत के आध्यात्मिक प्रभाव पर विस्तार से जानकारी दी गई।
दिवस की शुरुआत ‘रोम रोम है नमन’ गीतिका के माध्यम से हुई। इस अवसर पर कुसुम बडाला ने बताया कि आचार्य तुलसी ने धर्मसंघ को अणुव्रत का अवदान दिया। उन्होंने अणुव्रत से जुड़े विषय पर विस्तार से जानकारी साझा की।
उपासिका कुसुम हिरण ने 12 व्रत के महत्व की विवेचना करते हुए बताया कि इन व्रतों को करने से कितने पापों से बचा जा सकता है। उन्होंने श्रावकों को 12 व्रत बुक भरने के लिए भी प्रेरित किया।
कार्यक्रम में जैन श्वेताम्बर तेरापंथी उपसभा उरमाल के संयोजक पवनकुमार जैन, उपसंयोजक सुशीलकुमार जैन, अमृतलाल जैन सहित अनेक श्रावकों की उपस्थिति रही।
उरमाल में सभी कर्मणा तेरापंथी परिवारों की गुरु के प्रति बहुत ही श्रद्धा है। सभी परिवारों की हर समय बहुत ही अच्छी उपस्थिति हो रही है। पर्युषण पर्व के दौरान अणुव्रत चेतना दिवस के आयोजन ने 12 व्रत के महत्व और उनके पालन के संदेश को प्रमुखता से सामने रखा।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
