पनवेल में महिलाओं द्वारा संचालित यूनिक किटी ग्रुप ने देशभर के किटी ग्रुप के लिए एक नया उदाहरण स्थापित किया है। सामान्यत: किटी ग्रुप का उद्देश्य दोस्तों से मिलना-जुलना, गपशप करना और सामाजिक मेलजोल बढ़ाना होता है। लेकिन पनवेल की यूनिक किटी ग्रुप ने इसे एक नए आयाम पर ले जाते हुए अपनी किटी को मारवाड़ी शादी के रीति-रिवाजों के अनुरूप थीम आधारित आयोजन में बदल दिया।



इस विशेष आयोजन में प्रत्येक पारंपरिक शादी समारोह की परंपरा को महीनों के फंक्शनों में ढाला गया। कंकु पत्रिका लेखन, मूंग हाथ, विनायक स्थापना, कलश स्थापना, बत्तीसी, मायरा, हल्दी, संगीत और कैर्नीवल जैसी हर रस्म को धूमधाम से प्रस्तुत किया गया। उल्लेखनीय है कि इस आयोजन के लिए किसी बाहरी इवेंट मैनेजमेंट की सहायता नहीं ली गई। यूनिक किटी ग्रुप की बहनों ने स्वयं साज-सज्जा, भोजन और कार्यक्रम संचालन की पूरी व्यवस्था संभाली।

इस आयोजन की भव्यता और नवाचार ने मुंबई के अन्य किटी ग्रुप के बीच भी चर्चा का विषय बना दिया। स्थानीय समुदाय और अन्य प्रतिभागियों ने इस किटी थीम की खुले दिल से सराहना की और इसमें शामिल होने की इच्छा जताई। इस तरह, पनवेल की यूनिक किटी ग्रुप ने महिलाओं के सामूहिक प्रयास और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण में एक आदर्श प्रस्तुत किया है।



यूनिक किटी ग्रुप द्वारा आयोजित यह वेडिंग थीम किटी न केवल पनवेल में बल्कि पूरे मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में किटी ग्रुप के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है। यह आयोजन यह संदेश देता है कि पारंपरिक रीति-रिवाजों को आधुनिक सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से भी जीवंत रखा जा सकता है।

Updated On
Ruturaj Ravan

Ruturaj Ravan

यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।

Next Story