बड़ा ऐलान! TVF की पहली मराठी फिल्म ‘बयांगी: पळायची नाही, टाळायची!’ का हुआ अनाउंसमेंट, कोंकण की डरावनी लोककथा पर आधारित होगी सुपरनैचुरल कॉमेडी थ्रिलर
TVF ने अपनी पहली मराठी फिल्म ‘बयांगी: पळायची नाही, टाळायची!’ का ऐलान किया है। कोंकण की डरावनी सुपरनैचुरल लोककथा से प्रेरित इस कॉमेडी थ्रिलर में अमेय वाघ, हार्दिक जोशी, मनमीत पेम और अविनाश खेडेकर नजर आएंगे। अभय राउत निर्देशित फिल्म में चार युवाओं और रहस्यमयी बयांगी की कहानी दिखाई जाएगी।

मुंबई में द वायरल फीवर (TVF) द्वारा अपनी पहली मराठी फिल्म 'बयांगी: पळायची नाही, टाळायची!' की घोषणा की गई, जिसका निर्देशन अभय राउत ने किया है।
मुंबई। द वायरल फीवर (TVF) ने अपने बड़े ऐलानों में टीवीएफ मोशन पिक्चर्स के बैनर तले अपनी पहली मराठी फिल्म ‘बयांगी: पळायची नाही, टाळायची!’ का ऐलान किया है। कोंकण की सबसे डरावनी लोककथाओं में से एक से प्रेरित यह फिल्म सुपरनैचुरल कॉमेडी थ्रिलर है, जिसमें अलग तरह की कहानी, ह्यूमर और रहस्य के साथ दर्शकों को एक एंगेजिंग और एंटरटेनिंग रोलरकोस्टर राइड देने का प्रयास किया गया है।
‘बयांगी: पळायची नाही, टाळायची!’ महाराष्ट्र की एक मशहूर सुपरनैचुरल लोककथा पर आधारित है। कोंकण के धुंध से घिरे गांवों के बीच सुनाई जाने वाली बयांगी की डरावनी कहानी में इसे एक ऐसी सुपरनैचुरल आत्मा बताया जाता है, जो एक नारियल के अंदर कैद रहती है और अपने मालिक के लिए खुशहाली लेकर आती है। कहानी उस समय खतरनाक मोड़ लेती है, जब चार कुंवारे लड़कों को ऐसी ही एक बयांगी मिल जाती है। इसके बाद उनकी जिंदगी एक ऐसे खेल में बदल जाती है, जिसमें उनकी हर इच्छा पूरी होती है, लेकिन उसकी कीमत बेहद डरावनी होती है।
फिल्म की कहानी इन चार युवाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें शुरुआत में लगता है कि उन्हें आलीशान जिंदगी जीने का एक ‘चीट कोड’ मिल गया है। उनकी शुरुआती खुशी जल्द ही डरावने सपने में बदल जाती है, जब उन्हें पता चलता है कि बयांगी की एक तय वैलिडिटी होती है और उसे निर्धारित समय के भीतर वापस करना जरूरी है। ऐसा नहीं करने पर उसकी विनाशकारी ताकत बाहर आ जाती है। इसके बाद चारों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो जाता है। वे अपनी बयांगी को मात देने की कोशिश करते हैं, लेकिन धीरे-धीरे उन्हें एहसास होता है कि उनकी हर इच्छा, चाहे वह छोटी हो या बड़ी, उसकी एक कीमत है।
द वायरल फीवर (TVF) द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म का निर्देशन अभय राउत ने किया है, जिन्होंने ‘गुल्लक’ सीजन 5 का भी निर्देशन किया है। फिल्म में अमेय वाघ, हार्दिक जोशी, मनमीत पेम और अविनाश खेडेकर अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। दिलचस्प कहानी, मजेदार ह्यूमर और सुपरनैचुरल लोककथा को कहानी के केंद्र में रखते हुए फिल्म को दर्शकों के लिए एक एंगेजिंग और बेहद एंटरटेनिंग एक्सपीरियंस के रूप में पेश किया जा रहा है।
टीवीएफ के लिए ‘बयांगी’ के साथ मराठी सिनेमा में कदम रखना इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि द वायरल फीवर यूट्यूब और ओटीटी पर अपने सफल और दुनियाभर में पसंद किए जाने वाले शोज के साथ पहले ही मजबूत पहचान बना चुका है। पिछले कई सालों में टीवीएफ ने लगातार ऐसा कंटेंट दिया है, जो लोगों की जिंदगी से जुड़ा रहा है और हर उम्र के दर्शकों को पसंद आया है।
2026 में टीवीएफ के 9 शोज रिलीज हो चुके हैं। इनमें सोनीलिव पर ‘गुल्लक’ सीजन 5, अमेजन प्राइम वीडियो पर ‘सपने वर्सेज एवरीवन’ सीजन 2 और ‘एस्पिरेंट्स’ सीजन 3, नेटफ्लिक्स पर ‘हेलो बच्चन’ सीजन 1 और जियोहॉटस्टार पर ‘स्पेस जेन: चंद्रयान’ सीजन 1 शामिल हैं। प्राइम वीडियो प्रेजेंट्स में भी टीवीएफ ने फिल्मों ‘वैन’ और ‘कॉलेज फेस्ट’ समेत कई बड़े ऐलानों के साथ खूब चर्चा बटोरी है। ऐसे में ‘बयांगी: पळायची नाही, टाळायची!’ के जरिए टीवीएफ का मराठी सिनेमा में प्रवेश उसकी कहानी कहने की शैली के एक नए विस्तार के रूप में सामने आया है।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
