मुंबई। मायानगरी के समीप नेरल स्थित ऋषभ गार्डन रिसॉर्ट की वादियों में आस्था, उत्साह और सामाजिक समरसता का एक अनूठा संगम देखने को मिला। जिलोला जैन मित्र मंडल मुंबई द्वारा आयोजित 8वां स्नेह सम्मेलन न केवल मनोरंजन का केंद्र बना, बल्कि इसने समाज की संगठित शक्ति और सांस्कृतिक विरासत को भी नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया। इस दो दिवसीय महाकुंभ में समाज के सैकड़ों परिवारों ने शिरकत कर अपनी जड़ों से जुड़ने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ अध्यक्ष राजकुमार बाफना के आत्मीय स्वागत भाषण से हुआ, जिसमें उन्होंने समाज की प्रगति और एकता पर बल दिया। पूरे कार्यक्रम का कुशल संचालन मंत्री संजय चौधरी ने अपनी ओजस्वी वाणी से किया, जबकि कोषाध्यक्ष अशोक बाफना ने मंडल की वित्तीय पारदर्शिता और भविष्य की योजनाओं का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।

इस भव्य आयोजन की सफलता के पीछे भंवरी बाई नाहर मल प्रकाश चंद लाड देवी खुशबू अमृत रौनक युग बाफना परिवार का अविस्मरणीय और मुख्य योगदान रहा, जिनके निस्वार्थ सेवा भाव के लिए समाज द्वारा उनका विशेष अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मनोहरलाल चौधरी, मूलचंद बाफना, महेंद्र चौधरी, पारसमल चौधरी, हरिसिंह, संपत लाल जाट, राकेश बाफना, अखिलेश चौधरी, यशवंत बाफना, राजेश चौधरी, प्रकाशचंद बाफना, पारस बाफना, जिगर चौधरी, चिराग बाफना, हर्षित बाफना, आर्यन बाफना, साहिल बाफना, गर्व चोरडिया एवं यज्ञेश बाफना जैसे कर्मठ सदस्यों ने दिन-रात एक कर अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।





सम्मेलन का आकर्षण केवल बैठकों तक सीमित नहीं था, बल्कि यहाँ खेल और आध्यात्म का अद्भुत सामंजस्य दिखा। जहाँ एक ओर क्रिकेट के मैदान में युवाओं का जोश दिखा, वहीं महिलाओं के लिए आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं ने उत्सव में चार चाँद लगा दिए। समाज के होनहार मेधावी विद्यार्थियों और कठोर तपस्या करने वाले तपस्वियों का सम्मान कर नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने का प्रयास किया गया। अमृत बाफना ने बताया कि आध्यात्मिक ऊर्जा के संचार हेतु आयोजित नाकोड़ा भैरव भक्ति संध्या में सुप्रसिद्ध संगीतकार पारस टेलर के भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। कार्यक्रम का समापन सामायिक साधना और नाकोड़ाजी की भव्य आरती के साथ हुआ, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

इस आयोजन की व्यवस्थाओं और सफलता में महिला शक्ति का भी बड़ा योगदान रहा, जिसमें नजर बाई बाफना, पुष्पा चौधरी, प्रकाशी बाफना, पारसदेवी बाफना, सीमा, पूजा, प्रज्ञा बाफना, नेहल बाफना, प्रेक्षा एवं सोनल बाफना ने अग्रणी भूमिका निभाई। सांगठनिक ढांचे को मजबूती देने के लिए आयोजित बैठक में ज्ञानचंद बाफना एवं राजेश चौधरी को सर्वसम्मति से संरक्षक सदस्य मनोनीत किया गया। साथ ही, वर्तमान कार्यकारिणी पर विश्वास जताते हुए अध्यक्ष राजकुमार बाफना, कोषाध्यक्ष अशोक बाफना और मंत्री संजय चौधरी को उनके पदों पर यथावत रखा गया। दूरदर्शिता का परिचय देते हुए आगामी 10 वर्षों के प्रायोजकों की घोषणा भी इसी मंच से की गई। महिला मंडल में नेतृत्व परिवर्तन के साथ सुमित्रा बाफना को अध्यक्ष, रेखा बाफना को मंत्री और सरोज चौधरी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया, जिन्हें पूर्व टीम की मोनिका बाफना, सुरक्षा चौधरी और भावना बाफना ने कार्यभार सौंपा। हर्षित बापना द्वारा दी गई यह जानकारी समाज के लिए भविष्य की एक नई और उज्ज्वल रूपरेखा प्रस्तुत करती है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story