मुंबई। बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) के एमएमएसआरडीए ग्राउंड्स में 23 दिसंबर से 5 जनवरी तक इंडिया इंटरनेशनल कंज्यूमर फेयर (आईआईसीएफ) का भव्य आयोजन किया गया। यह मुंबई का सबसे बड़ा इलेक्ट्रॉनिक अप्लायंसेज, फर्नीचर, इंटीरियर, कंज्यूमर और इंटरनेशनल एक्सपो (2025-26) है, जिसमें लगभग 12 अलग-अलग एक्सपो एक ही छत के नीचे दर्शकों को देखने को मिल रहे हैं।

इवेंट का आयोजन एशियन हार्ट हॉस्पिटल के पीछे के क्षेत्र में किया गया है और इसे कॉर्पोरेट पार्टनर विजय सेल्स के सहयोग से संपन्न किया गया। इस एक्सपो में 100 से अधिक प्रमुख ब्रांड्स ने भाग लिया है और लाखों कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के साथ इंटरनेशनल स्टॉल्स भी लगे हैं। विजय सेल्स ने कुल 60,000 वर्ग फुट क्षेत्र में एक्सपो का आयोजन किया, जिसमें 30,000 वर्ग फुट फर्नीचर और इंटीरियर सेक्शन के लिए आरक्षित है, जबकि शेष क्षेत्र में विभिन्न कंज्यूमर स्टॉल्स और लेटेस्ट गैजेट्स के लिए प्रदर्शनी लगाई गई है।

इस एक्सपो में आने वाले आगंतुकों को लाइव डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से होम अप्लायंसेज और नवीनतम तकनीकी गैजेट्स का अनुभव लेने का मौका मिला। साथ ही, खरीदारों के लिए टॉप ब्रांड्स पर एक्सक्लूसिव इंस्टेंट बल्क डिस्काउंट, कैशबैक और लॉयल्टी प्रोग्राम के विशेष लाभ भी उपलब्ध हैं।

आईआईसीएफ 2025-26 का यह आयोजन न केवल शहर के उपभोक्ताओं के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र में व्यापार और तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण मंच साबित हो रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के इंटरनेशनल एक्सपो से स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स को एक ही मंच पर अपने उत्पादों और सेवाओं को प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है, जिससे उपभोक्ता और व्यवसाय दोनों को लाभ होता है।

मुंबई में आयोजित इस भव्य कंज्यूमर फेयर ने तकनीक, फर्नीचर और इंटरनेर सेक्टर के क्रांतिकारी उत्पादों और ऑफर्स के माध्यम से शहरवासियों को एक नई खरीदारी और अनुभव का अवसर प्रदान किया है, जो आने वाले वर्षों में भी उपभोक्ता उत्साह और व्यापार वृद्धि के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story