कांकरोली जैन मित्र मंडल का 22वां स्नेह सम्मेलन एवं केपीएल-2 भव्य आयोजन के साथ संपन्न
मुंबई के चेंबूर स्थित छेड़ानगर जिमखाना में कांकरोली जैन मित्र मंडल का 22वां वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं कांकरोली प्रीमियर लीग सीजन-2 भव्य रूप से आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सामाजिक सम्मान, मेधावी विद्यार्थियों का अभिनंदन, खेल प्रतियोगिताएं और केपीएल मुकाबले आकर्षण का केंद्र रहे।

मुंबई। कांकरोली जैन मित्र मंडल का 22वां वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं कांकरोली प्रीमियर लीग-2 (KPL-2) का आयोजन छेड़ानगर जिमखाना, चेंबूर में भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मांगीलालजी सामर उपस्थित रहे। इस आयोजन के माध्यम से समुदाय में भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और युवा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने का संदेश दिया गया।
सम्मेलन और KPL-2 के आयोजन के लिए कमलेश, सुधीर, विमल वागरेचा, शांतादेवी, वरदीचंद डांगी एवं श्री रोशनलाल, रमेशजी, अशोक और राकेश टुकलिया परिवार ने मुख्य प्रायोजन किया। कैलेंडर विमोचन का कार्य उग्रसेन, कैलाश और दीक्षित पगारिया परिवार द्वारा संपन्न किया गया। KPL के विभिन्न प्रायोजकों में विनोद देवीलाल चोरड़िया (टाइटल प्रायोजक), केसर देवी रोशनलाल डांगी (इनाम प्रायोजक), हस्तीमल सतीश बापना (टी-शर्ट प्रायोजक), बाबूलाल मांगीलाल सामर (ट्रॉफी प्रायोजक), ज्ञानप्रभा और देवी कोठारी (4 और 6 प्रायोजक), हस्तीमल मनीष ओस्तवाल (टॉस का बॉस प्रायोजक) तथा नरेश पगारिया परिवार (बैनर प्रायोजक) शामिल रहे।
कार्यक्रम में तपस्वी भाई-बहनों और मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान भी किया गया। कांकरोली रत्न से कुंदनसिंह बोरदिया और रोशनलालजी डांगी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्निवल में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। KPL-2 में पुरुष क्रिकेट में सात टीमों और महिला क्रिकेट में दो टीमों ने भाग लिया। पुरुष टीम में बालाजी बूस्टर और महिला टीम में सामोता क्वीन विजेता रही। सभी विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
स्नेह सम्मेलन और KPL-2 को सफल बनाने में मंडल के अध्यक्ष गौतम कोठारी, कार्याध्यक्ष मनीष बापना, मंत्री हितेंद्र सामोता, कोषाध्यक्ष विनोद चपलोत, विष्णु बापना, भगवतीलाल पगारिया, कमल कोठारी, जैनम कोठारी, राजेश कच्छारा, सुनील मेहता, हेमंत कोठारी, नरेश पगारिया, तरुण बापना, शिवप्रकाश, जयंती मादरेचा, तन्मय सुराणा, रविंद्र चौधरी, महिला मंडल अध्यक्ष काजल टुकलिया, मंत्री तारा सियाल, मंजू सिंघवी, सरोज तलेसरा, लीलाजी धींग, मधु मेहता, कुसुम तलेसरा, कुसुम बोलिया, जयश्री बापना, प्रीति बापना, यशोदाजी सामोता, चंद्रादेवी सामोता एवं कांकरोली जैन मित्र मंडल महिला मंडल की सक्रिय भागीदारी रही।
इस कार्यक्रम ने न केवल खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से समुदाय में उत्साह पैदा किया, बल्कि समाज में भाईचारे और सामूहिक सहभागिता का संदेश भी मजबूती से स्थापित किया।
- कांकरोली जैन मित्र मंडल स्नेह सम्मेलन मुंबईकांकरोली प्रीमियर लीग सीजन 2 चेंबूरमुंबई जैन समाज वार्षिक स्नेह सम्मेलन समाचारचेंबूर जिमखाना जैन सामाजिक कार्यक्रमकांकरोली जैन मित्र मंडल केपीएल क्रिकेट टूर्नामेंटKankroli Jain Mitra Mandal Sneha Sammelan MumbaiKankroli Premier League Season 2 ChemburJain community social event in MumbaiChembur Jain cricket tournament KPLKankroli Jain Samaj annual meet Mumbai

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
