4 सितंबर 2026 को अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में तेरापंथ महिला मंडल, ठाणे द्वारा सामूहिक आयंबिल का आयोजन किया गया। आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनिश्री कुलदीप कुमार जी एवं मुनिश्री मुकुल कुमार जी के सान्निध्य में आयोजित यह कार्यक्रम श्रद्धा एवं आध्यात्मिक भावनाओं के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुनिश्री द्वारा नमस्कार महामंत्र के मंगल उच्चारण से हुआ। इसके बाद मुनिश्री ने उपस्थित सभी सदस्यों को आयंबिल का प्रत्याख्यान करवाया। इस अवसर पर सभी ने संयम, साधना एवं आत्मशुद्धि के भाव के साथ आयंबिल का संकल्प लिया।

इसके पश्चात महिला मंडल की बहनों ने मंगलाचरण की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं सदस्यों का महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती संगीता जी चंडालिया ने हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने के लिए तेरापंथ सभा थाने अध्यक्ष श्री नरेश जी बाफना, मंत्री श्री राजू जी बाफना एवं कोषाध्यक्ष श्री नवरतन जी गौखरू के साथ महिला मंडल की बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

सामूहिक आयंबिल का यह आयोजन संयम, साधना और आत्मशुद्धि की भावना के साथ संपन्न हुआ, जिसमें तेरापंथ महिला मंडल, ठाणे की सहभागिता और आध्यात्मिक अनुशासन प्रमुख रूप से दिखाई दिया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story