मुंबई। अणुव्रत विश्व भारती सोसाइटी के तत्वावधान में अणुव्रत समिति मुंबई की ओर से नशा मुक्त परिवार अभियान के तहत ठाणे में मैराथन दौड़ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नशामुक्त जीवन अपनाने और विकसित भारत के निर्माण का संदेश देना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत अणुव्रत गीत से हुई। अणुव्रत समिति मुंबई के अध्यक्ष रमेश सोनी ने सभी सदस्यों का स्वागत किया और नशामुक्त विकसित भारत को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। अनुविभा के संगठन मंत्री दीपक डागलिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने तथा विकसित भारत के निर्माण पर विचार रखे।

अणुव्रत समिति मुंबई के निवर्तमान अध्यक्ष रोशनजी मेहता ने अपने वक्तव्य के माध्यम से सभी ज्ञानार्थियों को नशे के बारे में जानकारी दी और इससे दूर रहने की सलाह दी। मैराथन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों के लिए फिटनेस इंस्ट्रक्टर प्रियंका जैन ने वार्म अप गतिविधि करवाई।

अभियान में ठाणे डॉक्टर फाउंडेशन, सद्भावना हरा भरा फाउंडेशन, एजुकेशन, वेद विद्यालय, सनराइज कोचिंग क्लासेस और सोशल यूथ फाउंडेशन सहित अनेक संस्थाओं ने योगदान दिया।

कार्यक्रम में अणुविभा मीडिया सहसंयोजक महावीर बड़ाला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोहर कच्छारा, कोषाध्यक्ष सुरेश मेहता, उपाध्यक्षा सुमन चपलोत, मंत्री गणपत सोनी, सहमंत्री राकेश बडाला, सहमंत्री कमलेश दूगड़, संगठन मंत्री देवेंद्र लोड़ा, विकाश आच्छा, ख्याली कोठारी, अंजू कोठारी, सुरेश बाफना और विनोद मेहता उपस्थित रहे।

महिला मंडल अध्यक्षा संगीता चंडालिया एवं उनकी टीम, सभा अध्यक्ष नरेश बाफना एवं उनकी टीम, अणुव्रत समिति क्षेत्र ठाणे के लक्ष्मीलाल सिंघवी, ठाणे तेरापंथ युवक परिषद वागले स्टेट अध्यक्ष पुनीत ओस्तवाल, ठाणे सिटी अध्यक्ष राहुल ओसवाल, टीपीएफ अध्यक्ष श्रेयांश धारेवाल, संयोजक भंवर दास वैष्णव, सह-संयोजक सुभाष हिंगड़, प्रवीण डांगी, सुखीया मंडोत, जोन प्रभारी रतन कच्छारा, विमला हिरण, ललिता सोनी और सीमा सांखला आदि की भी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रिया मुथा ने किया।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story