ठाणे के घोडबंदर रोड पर नशीले पदार्थ की बिक्री करने आए राजस्थान के एक युवक को ठाणे पुलिस की मादक पदार्थ विरोधी टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 41 लाख 74 हजार रुपये कीमत का एमडी ड्रग्स बरामद किया गया है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जनार्दन सोनावणे के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी से बड़ी मात्रा में एमडी जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

गुप्त सूचना पर पुलिस का जाल और गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान राजेश कुमार मगनाराम (30, निवासी राजस्थान) के रूप में हुई है। ओवला नाका स्थित सागर लॉजिंग एंड बोर्डिंग के पास 3 मार्च की सुबह वह नशीला पदार्थ बेचने के लिए आने वाला था। इसकी गुप्त सूचना मिलने पर मादक पदार्थ विरोधी टीम ने जाल बिछाकर उसे मौके पर पकड़ लिया। आरोपी राजेश कुमार मगनाराम के पास से 41 लाख 74 हजार रुपये मूल्य की एमडी ड्रग्स बरामद की गई है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story