तेरापंथी सभा शिशोदा ने आयोजित की लाड़नूँ गुरुदर्शन यात्रा, मुंबई से 100 सदस्य शामिल
आचार्य श्री महाश्रमण जी के दर्शन और चातुर्मास अर्ज के लिए आयोजित यात्रा का खाटू श्याम और सालासर बालाजी दर्शन के साथ हुआ समापन।

तस्वीर में हॉल के भीतर जैन मुनियों के समक्ष हाथ जोड़े बैठे श्रद्धालु दिख रहे हैं।
शिशोदा। पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री महाश्रमण जी के दर्शन एवं सेवा का लाभ प्राप्त करने, सवत्सरी खमत खामणा एवं चातुर्मास अर्ज करने के उद्देश्य से तेरापंथी सभा शिशोदा द्वारा लाड़नूँ गुरुदर्शन यात्रा का आयोजन किया गया। मुंबई से आयोजित इस यात्रा में लगभग 100 सदस्यों ने सहभागिता की। यात्रा में तेरापंथ सभा, तेरापंथ युवक परिषद, महिला मंडल एवं विनीत मंडल के सदस्य शामिल हुए।
यात्रा की शुरुआत में बांद्रा टर्मिनस पर सभी यात्रियों का स्वागत किया गया। स्वागत के प्रायोजक श्रीमान सुरेशजी, पियूष धाकड़ वडाला रहे।
यात्रा के दौरान सभी यात्रियों को पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री महाश्रमण जी के दर्शन एवं सेवा, युवाचार्य श्री महावीर कुमारजी की सेवा, साध्वी प्रमुखाश्रीजी, साध्वी वर्याजी की सेवा तथा लाड़नूँ में विराजित अन्य सभी साधु-संतों के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। सभा अध्यक्ष राजेश धाकड़ एवं मंत्री महावीर धाकड़ ने गुरुदेव के समक्ष अपने भाव प्रस्तुत किए। गुरुदेव अभिनंदन गीतिका दिनेश धाकड़ एवं संजय धाकड़ द्वारा प्रस्तुत की गई। गुरु सान्निध्य में बिताए इन पलों ने यात्रियों को आध्यात्मिक ऊर्जा एवं नई प्रेरणा प्रदान की।
यात्रा में युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठ सदस्यों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। सामूहिक रूप से गुरु दर्शन एवं सेवा का यह अवसर समाज की एकता, संस्कार एवं संगठनात्मक भावना को मजबूत करने वाला रहा।
गुरुचरणों की सेवा, मंगल पाथेय, मंगल पाठ और आशीर्वाद के साथ सलासर बालाजी एवं खाटू श्याम जी के दर्शन करते हुए गुरुदर्शन यात्रा मंगलमय रूप से सम्पन्न हुई। धार्मिक एवं आध्यात्मिक अनुभवों से परिपूर्ण यह यात्रा सभी के लिए अविस्मरणीय रही।
यात्रा के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति शिशोदा सभा ने आभार व्यक्त किया। यात्रा में मुख्य प्रायोजक एवं रिटर्न गिफ्ट प्रायोजक के रूप में श्रीमान सोहनलालजी, मेघराजजी, अजीतजी, हार्दिक, आरव धाकड़ (Mangal Group of Companies) ने सहयोग प्रदान किया।
यात्रा के अन्य प्रायोजकों में Adv. Sunayana Dhakkad & Associates, श्रीमान कैलाश, संजय, विकास, भावेश बेताला परिवार बोरीवली, स्व. नाथुलालजी, भरत, धीर धाकड़ परिवार बोरीवली, श्रीमान मोहनलालजी, जीतेशजी धाकड़ घाटकोपर, स्व. मीठालालजी, सुरेशजी, सूरज, प्रतीक, धाकड़ चेंबर तथा श्रीमान गणेशलालजी, जितेंद्र, संदीप धाकड़ कांदिवली का विशेष योगदान रहा।
यात्रा में शिशोदा के वरिष्ठ श्रावक श्रीमान नाथुलालजी, फतेहलालजी, शांतिलालजी, उदयलालजी, बंसीलालजी, मोहनलालजी, शांतिलालजी व अन्य युवा सदस्यों के साथ महिला मंडल अध्यक्षा शीला बेताला, युवक परिषद् अध्यक्ष मनोज धाकड़ एवं विनीत बहु मंडल अध्यक्षा सीमा धाकड़ की उपस्थिति रही।
Parekh Group of Companies Hyderabad द्वारा जयपुर में संघ का भव्य स्वागत किया गया। तेरापंथ सभा मंत्री महावीर धाकड़ ने उनका विशेष आभार व्यक्त किया।
यात्रा को सफल बनाने में सभा के सहमंत्री संजय धाकड़ और मंत्री महावीर धाकड़ का विशेष योगदान रहा। यह जानकारी मीडिया प्रभारी हेमंत धाकड़ ने दी।

Naresh Ameta (Mumbai)
नरेश अमेटा (मुंबई), प्रात:काल समाचार वेबसाइट के अनुभवी संवाददाता हैं। मुंबई से कार्यरत नरेश जी समाचार की सटीकता और निष्पक्षता के लिए जाने जाते हैं। वे प्रमुख राष्ट्रीय और स्थानीय खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं और अपने विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण से पाठकों को घटनाओं की गहरी समझ प्रदान करते हैं। नरेश जी की लेखनी में तथ्यपरक जानकारी के साथ-साथ घटनाओं की ताज़ा और भरोसेमंद प्रस्तुति देखने को मिलती है, जो प्रात:काल के पाठकों के लिए समाचार अनुभव को और समृद्ध बनाती है।
