शासनश्री कंचनप्रभा एवं शासनश्री मंजूरेखा आदि ठाणा-5 के दर्शन के लिए तेरापंथी सभा दक्षिण मुंबई के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ श्रावक दादर पहुंचे। इस दौरान नव मनोनीत सभा अध्यक्ष देवेंद्र डागलिया ने साध्वी वृंद के समक्ष सभा की विभिन्न गतिविधियों तथा आगामी चातुर्मास की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।

बैठक के दौरान चातुर्मास की तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों एवं धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। साध्वी वृंद ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं श्रावकों से संवाद कर धार्मिक एवं संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया।

इस अवसर पर महासभा के पूर्व अध्यक्ष किशनलाल डागलिया, फाउंडेशन के कार्याध्यक्ष गणपत डागलिया, सभा अध्यक्ष देवेंद्र डागलिया, उपाध्यक्ष दिनेश धाकड़, मंत्री पवन बोलिया, सह मंत्री राहुल मेहता, सह मंत्री किशन राठौड़, संगठन मंत्री रवि डोसी, परिषद अध्यक्ष सुमित सुराणा, रोनक धाकड़ सहित दक्षिण मुंबई एवं दादर के अनेक श्रावक उपस्थित रहे।

तेरापंथी सभा दक्षिण मुंबई के पदाधिकारियों की यह मुलाकात आगामी चातुर्मास की तैयारियों एवं धार्मिक गतिविधियों के समन्वय की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Naresh Ameta (Mumbai)

Naresh Ameta (Mumbai)

नरेश अमेटा (मुंबई), प्रात:काल समाचार वेबसाइट के अनुभवी संवाददाता हैं। मुंबई से कार्यरत नरेश जी समाचार की सटीकता और निष्पक्षता के लिए जाने जाते हैं। वे प्रमुख राष्ट्रीय और स्थानीय खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं और अपने विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण से पाठकों को घटनाओं की गहरी समझ प्रदान करते हैं। नरेश जी की लेखनी में तथ्यपरक जानकारी के साथ-साथ घटनाओं की ताज़ा और भरोसेमंद प्रस्तुति देखने को मिलती है, जो प्रात:काल के पाठकों के लिए समाचार अनुभव को और समृद्ध बनाती है।

Next Story