मुंबई में तेरापंथ युवक परिषद सांताक्रुज द्वारा विलेपार्ले चातुर्मास प्रवास हेतु विराजित साध्वी राकेशकुमारी एवं सहवर्तिनी साध्वीवृंद के सान्निध्य में नेत्रदान पखवाड़ा, रक्तदान कैम्प एवं रक्षाबंधन कार्यशाला के बैनर का अनावरण किया गया।

इस अवसर पर भारत जैन महामंडल युवा अध्यक्ष भूपेश कोठारी, सभा मेंटर दीपक समदरिया, तेयुप अध्यक्ष ओमप्रकाश चोरड़िया, मंत्री दिलीप बापना, विशेष आमंत्रित सदस्य मनीष बाफना, अश्विन परमार, सहमंत्री अनिल चपलोत, रक्तदान शिविर संयोजक मितेश भरसारिया, नेत्रदान संयोजक विनीत बाबेल, तेयुप सदस्य नितेश चोरड़िया, निमेश मेहता आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान साध्वीश्री ने प्रेरणा पाथेय एवं मंगलपाठ सुनाया। बैनर अनावरण के साथ नेत्रदान पखवाड़ा, रक्तदान कैम्प एवं रक्षाबंधन कार्यशाला से जुड़े आयोजनों की जानकारी सामने आई।

इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सहभागिता रही। साध्वीश्री के प्रेरणा पाथेय और मंगलपाठ के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Updated On
Naresh Ameta (Mumbai)

Naresh Ameta (Mumbai)

नरेश अमेटा (मुंबई), प्रात:काल समाचार वेबसाइट के अनुभवी संवाददाता हैं। मुंबई से कार्यरत नरेश जी समाचार की सटीकता और निष्पक्षता के लिए जाने जाते हैं। वे प्रमुख राष्ट्रीय और स्थानीय खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं और अपने विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण से पाठकों को घटनाओं की गहरी समझ प्रदान करते हैं। नरेश जी की लेखनी में तथ्यपरक जानकारी के साथ-साथ घटनाओं की ताज़ा और भरोसेमंद प्रस्तुति देखने को मिलती है, जो प्रात:काल के पाठकों के लिए समाचार अनुभव को और समृद्ध बनाती है।

Next Story