मुंबई। तेरापंथ युवक परिषद् डोंबिवली को अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के 60वें राष्ट्रीय अधिवेशन ‘संवर्धनम्’ के अवसर पर जैन विश्व भारती, लाडनूं में आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में सेवा में प्रथम से सम्मानित किया गया।

परिषद् ने इस उपलब्धि को पूरी टीम की एकजुटता, समर्पण, सक्रियता एवं निरंतर प्रयासों का परिणाम बताया। परिषद् के अनुसार अध्यक्ष से लेकर प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तक हर सदस्य का योगदान इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण रहा। अभातेयुप शाखा प्रभारी मनीष रांका का भी डोंबिवली परिषद् को विशेष मार्गदर्शन मिला।

इस अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद् डोंबिवली के अध्यक्ष विपिन मेहता, मंत्री भावेश सिंघवी, नरेंद्र गुंदेचा, रौनक बाफना, मनीष कोठारी, विवेक मेहता, रीत सिंघवी और मनीष धींग को अभातेयुप अध्यक्ष पवन मांडोत, मंत्री सौरभ पटवारी, सहमंत्री अंकुर लूणिया और पवन नौलखा ने शील्ड से सम्मानित किया। राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला यह सम्मान परिषद् की सेवा गतिविधियों में सामूहिक सहभागिता और निरंतर प्रयासों को रेखांकित करता है।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story