दक्षिण मुंबई में समाज की बेटियों की प्रतिभा और संस्कारों को मंच देने के उद्देश्य से “सुभद्रा महासती” नाटिका का आयोजन किया जा रहा है। शुभद्रा महासती तेरापंथ महिला मंडल, दक्षिण मुंबई द्वारा आयोजित इस प्रस्तुति को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

“सुभद्रा महासती” नाटिका का आयोजन 22 सितंबर 2026 को रात्रि 8 बजे महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल, कालबादेवी में किया जाएगा। प्रस्तुति के लिए महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल, कालबादेवी ने पूरे उत्साह और समर्पण से तैयारी की है।

इस आयोजन को आचार्य महाप्रज्ञ विद्या निधि फाउंडेशन, श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा, तेरापंथ युवक परिषद, किशोर मंडल, कन्या मंडल एवं ज्ञानशाला परिवार का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है।

आयोजक तेरापंथ महिला मंडल, दक्षिण मुंबई की ओर से समस्त समाजजनों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने का विनम्र निवेदन किया गया है। मंडल ने कहा कि समाजजनों की उपस्थिति बेटियों के उत्साह और मनोबल को नई ऊर्जा देगी।

आयोजन के माध्यम से बेटियों की प्रतिभा को मंच देने के साथ संस्कारों से सजी प्रस्तुति को समाज के सामने रखने का प्रयास किया जा रहा है। तेरापंथ महिला मंडल, दक्षिण मुंबई ने समाजजनों से इस प्रेरणादायी प्रस्तुति के साक्षी बनने और बेटियों का उत्साह बढ़ाने का आह्वान किया है।

Naresh Ameta (Mumbai)

Naresh Ameta (Mumbai)

नरेश अमेटा (मुंबई), प्रात:काल समाचार वेबसाइट के अनुभवी संवाददाता हैं। मुंबई से कार्यरत नरेश जी समाचार की सटीकता और निष्पक्षता के लिए जाने जाते हैं। वे प्रमुख राष्ट्रीय और स्थानीय खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं और अपने विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण से पाठकों को घटनाओं की गहरी समझ प्रदान करते हैं। नरेश जी की लेखनी में तथ्यपरक जानकारी के साथ-साथ घटनाओं की ताज़ा और भरोसेमंद प्रस्तुति देखने को मिलती है, जो प्रात:काल के पाठकों के लिए समाचार अनुभव को और समृद्ध बनाती है।

Next Story