दक्षिण मुंबई में आयोजित वाणी संयम दिवस कार्यक्रम में ‘वाणी बने वरदान’ विषय के माध्यम से वाणी के संयम, मधुरता और चिंतनपूर्वक शब्दों के प्रयोग का संदेश दिया गया। शासन श्री साध्वीजी कंचनप्रभाजी ने कहा कि वाणी हमारे व्यक्तित्व की पहचान है। एक मीठा शब्द क्रोध की अग्नि का शमन कर देता है। जब-जब वाणी से किसी के सामने अहं-भरा शब्द आता है, वहीं से माहौल और परिवेश असंतुलित हो जाता है। उन्होंने कहा कि जरूरी है कि वाणी संयम से दिशा-बोध प्राप्त करें।

शासन श्री साध्वीजी मंजुरेखाजी ने कहा कि सुख प्राप्त करने का आधार समाज और परिवार है। इन दोनों के बीच व्यक्ति का विचार और व्यवहार होता है। चिंतनपूर्वक अगर बात कही जाती है तो वह प्रेरणा बन जाती है तथा शब्दों की मूल्यवत्ता बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि वाणी की मधुरता से ही व्यक्ति की पीढ़ियों को नापा जाता है।

कार्यक्रम में साध्वी उदितप्रभाजी ने ‘वाणी संयम क्यों जरूरी है’ विषय पर सुंदर प्रस्तुति दी। साध्वीजी कंचनप्रभाजी ने अक्षरों के माध्यम से जनता को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं साध्वीजी मंजुरेखाजी ने भगवान पार्श्व के पूर्व जन्मों को प्रस्तुत करते हुए बताया कि जीवन के उतार-चढ़ाव के बीच भी समता से मंजिल को प्राप्त किया जा सकता है।

तेरापंथ महिला मंडल दक्षिण मुंबई के मंगलाचरण के बाद कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए बॉम्बे सभा के अध्यक्ष श्रीमान सुरेंद्र कोठारी तथा उनकी टीम उपस्थित रही। इस दौरान सुंदर प्रस्तुति भी दी गई।

कार्यक्रम में श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा मुंबई के अध्यक्ष सुरेंद्र कोठारी, मंत्री गौतम डांगी, कोषाध्यक्ष रिंकू बाफना, बाबूलाल समदरिया, गणपतलाल डागलिया, नवरतन गन्ना, महेंद्र तातेड़, गौतम कोठारी, भंवरलाल कर्णावत, मानक धींग, दिनेश सुतरिया, नरेंद्र सिंघवी, अर्जुन चौधरी, राजेश कोठारी, सुभाष मेहता, दिनेश धाकड़, नितेश धाकड़, सुरेश डागलिया, कुलदीप बैद, गिरीश सिसोदिया, निर्मल भंसाली और पारस कच्छारा की उपस्थिति रही।

आचार्य महाप्रज्ञ विद्यानिधि फाउंडेशन के किशनलाल डागलिया, मंत्री लक्ष्मीलाल डागलिया और कोषाध्यक्ष प्रकाश सिसोदिया भी मौजूद रहे। दक्षिण मुंबई सभा से अध्यक्ष देवेंद्र डागलिया, मंत्री पवन बोलिया और कोषाध्यक्ष अशोक धींग उपस्थित रहे। तेयुप दक्षिण मुंबई से अध्यक्ष सुमित सुराणा और मंत्री श्रेयांस मुनोत तथा महिला मंडल दक्षिण मुंबई अध्यक्षा लतिका डागलिया की भी विशेष उपस्थिति रही।

यह जानकारी तेयुप दक्षिण मुंबई उपाध्यक्ष दर्शन डागलिया और सभा मुंबई के प्रचार मंत्री नितेश धाकड़ ने दी। कार्यक्रम में वाणी के संयम, मधुरता और विचारपूर्वक शब्दों के प्रयोग को जीवन, समाज और परिवार के संतुलन से जोड़ते हुए संदेश दिया गया।

Naresh Ameta (Mumbai)

Naresh Ameta (Mumbai)

नरेश अमेटा (मुंबई), प्रात:काल समाचार वेबसाइट के अनुभवी संवाददाता हैं। मुंबई से कार्यरत नरेश जी समाचार की सटीकता और निष्पक्षता के लिए जाने जाते हैं। वे प्रमुख राष्ट्रीय और स्थानीय खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं और अपने विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण से पाठकों को घटनाओं की गहरी समझ प्रदान करते हैं। नरेश जी की लेखनी में तथ्यपरक जानकारी के साथ-साथ घटनाओं की ताज़ा और भरोसेमंद प्रस्तुति देखने को मिलती है, जो प्रात:काल के पाठकों के लिए समाचार अनुभव को और समृद्ध बनाती है।

Next Story