दक्षिण मुंबई में साध्वी कंचनप्रभाजी के सान्निध्य में नवरात्रि संपन्न
महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में साध्वी कंचनप्रभाजी और मंजुरेखाजी ने भारतीय संस्कृति और संयम के महत्व पर प्रकाश डाला।

दक्षिण मुंबई के महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल में साध्वीवृंद और सभा के पदाधिकारी.
दक्षिण मुंबई में महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल में शासनश्री साध्वी श्री कंचनप्रभाजी एवं शासनश्री साध्वी श्री मंजुरेखाजी आदि ठाणा-५ के सान्निध्य में मंगलमय नवरात्रि का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अनुष्ठान की उपलब्धियों, श्रद्धा, विनम्रता, सादगी और संयम के महत्व के साथ भारतीय संस्कृति में नवरात्रि की महत्ता पर प्रकाश डाला गया।
साध्वी श्री कंचनप्रभाजी ने अनुष्ठान करवाने से पूर्व उसकी उपलब्धियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि श्रद्धापूर्वक अनुष्ठान करने वालों की मंजिल तय होती है। विनम्रता, सादगी एवं संयम के साथ किए गए मंत्र, जप और अनुष्ठान फलीभूत होते हैं।
सह-शासनश्री साध्वी श्री मंजुरेखाजी ने अपने उद्बोधन में कहा कि नवरात्रि भारत का शृंगार है और भारतीय संस्कृति में इसका अत्यंत बड़ा महत्व है। नवरात्रि के दौरान देवियों की विशेष महिमा गाई जाती है। मंदिर हो या डांडिया रास, हर स्थान पर देवियों का श्रद्धा के साथ गुणगान किया जाता है और उनका वर्चस्व बढ़ाया जाता है।
कार्यक्रम के दौरान घाटकोपर सभा के अध्यक्ष श्री शांतिलाल कोठारी एवं उपाध्यक्ष श्री सुरेश राठौड़ ने नवरात्रि की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने पूर्व में हुए चातुर्मास की उपलब्धियों को भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का सफल संचालन मीडिया प्रभारी श्री नीतेश धाकड़ ने किया।
इस अवसर पर तेरापंथी सभा घाटकोपर के अध्यक्ष शांतिलाल कोठारी, उपाध्यक्ष सुरेश राठौड़, मंत्री संजय सोनी, कोषाध्यक्ष भीमराज सुराणा, दक्षिण मुंबई सभा के उपाध्यक्ष दिनेश धाकड़, मंत्री पवन बोलिया और मीडिया प्रभारी नितेश धाकड़ सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम की जानकारी दर्शन डागलिया ने दी। आयोजन में साध्वियों के प्रवचनों के माध्यम से नवरात्रि की सांस्कृतिक महत्ता और श्रद्धापूर्वक अनुष्ठान के महत्व को रेखांकित किया गया।

Naresh Ameta (Mumbai)
नरेश अमेटा (मुंबई), प्रात:काल समाचार वेबसाइट के अनुभवी संवाददाता हैं। मुंबई से कार्यरत नरेश जी समाचार की सटीकता और निष्पक्षता के लिए जाने जाते हैं। वे प्रमुख राष्ट्रीय और स्थानीय खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं और अपने विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण से पाठकों को घटनाओं की गहरी समझ प्रदान करते हैं। नरेश जी की लेखनी में तथ्यपरक जानकारी के साथ-साथ घटनाओं की ताज़ा और भरोसेमंद प्रस्तुति देखने को मिलती है, जो प्रात:काल के पाठकों के लिए समाचार अनुभव को और समृद्ध बनाती है।
