नालासोपारा पूर्व के आचोले पुलिस स्टेशन क्षेत्र से टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी अभिनेत्री संचिता उगले की मौत का मामला सामने आया है, जिसने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। जानकारी के अनुसार, अछोले गांव स्थित साई संतोषी बिल्डिंग में रहने वाली संचिता उगले ने रविवार (14 जून) की शाम लगभग 7 से 7:30 बजे के बीच अपने घर के बेडरूम में पंखे से साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग उन्हें तत्काल वसई-विरार शहर मनपा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आचोले पुलिस ने मामले में आकस्मिक मृत्यु के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस द्वारा घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में कुछ संदिग्ध परिस्थितियों को भी ध्यान में रखा गया है, हालांकि अभी तक किसी निष्कर्ष की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

मृतका के भाई की ओर से यह भी जानकारी सामने आई है कि संचिता उगले ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया था, जिसमें एक फैन पेज द्वारा सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ा एक वीडियो पोस्ट किया गया था और उस पर “फिर से 14 जून आ गया” जैसी टिप्पणी लिखी गई थी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि घटना के पीछे वास्तविक परिस्थितियां क्या थीं। यह मामला मनोरंजन जगत में मानसिक दबाव और कलाकारों की स्थिति को लेकर भी चर्चा का विषय बन गया है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story