मुंबई। श्री जैन महिला मंडल रिंछेड़ की ओर से मूर्तिपूजक एवं तेरापंथ समाज का सामूहिक क्षमायाचना समारोह चेंबूर एवं चूनाभट्टी में साध्वी श्री निर्वाणश्रीजी एवं प पु सुलयरत्ना श्रीजी म सा के सानिध्य में आयोजित किया गया। समारोह में किरण हिंगड ने स्वागत किया, जबकि दादर के कोठारी परिवार की बहनों ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर साध्वी निर्वाण श्र ने संगठन को और अधिक गतिशील करने तथा निरंतर आध्यात्मिक गतिविधियों के आयोजन के लिए प्रेरणा दी। प पु सुलयरत्ना श्री जी म सा ने भावी पीढ़ी को संस्कारित करने की प्रेरणा दी।



महिला मंडल अध्यक्षा विमला कोठारी ने मंडल की गतिविधियों से परिचय करवाया और साध्वीवृंद से बहनों द्वारा सामूहिक क्षमायाचना करवाई। कांता कोठारी ने मंगल गीतिका का संगान किया। समारोह में निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं एवं सहभागियों को सम्मानित किया गया। निबंध प्रतियोगिता की निर्णायक रेखा कच्छारा एवं किरण कोठारी थीं।

निबंध प्रतियोगिता एवं क्षमायाचना कार्यक्रम के प्रायोजक प्रेमलता अशोकजी कोठारी, घाटकोपर एवं इंदिरा रमेशजी धींग थे। कार्यक्रम का संचालन भगवती देवी कोठारी ने किया। आभार कोषाध्यक्ष रेणु कोठारी एवं मंत्री मीना कोठारी ने व्यक्त किया। समारोह में सामूहिक क्षमायाचना के साथ संगठन की आध्यात्मिक गतिविधियों और भावी पीढ़ी के संस्कारों पर भी जोर दिया गया।

Updated On
Naresh Ameta (Mumbai)

Naresh Ameta (Mumbai)

नरेश अमेटा (मुंबई), प्रात:काल समाचार वेबसाइट के अनुभवी संवाददाता हैं। मुंबई से कार्यरत नरेश जी समाचार की सटीकता और निष्पक्षता के लिए जाने जाते हैं। वे प्रमुख राष्ट्रीय और स्थानीय खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं और अपने विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण से पाठकों को घटनाओं की गहरी समझ प्रदान करते हैं। नरेश जी की लेखनी में तथ्यपरक जानकारी के साथ-साथ घटनाओं की ताज़ा और भरोसेमंद प्रस्तुति देखने को मिलती है, जो प्रात:काल के पाठकों के लिए समाचार अनुभव को और समृद्ध बनाती है।

Next Story