मुंबई। नवी मुंबई में राजस्थान क्षेत्रीय एकता संघ एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक भव्य भूमि पूजन समारोह में राजपूत समाज के सदस्यों ने उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया। यह आयोजन गाढ़ेश्वर महादेव मंदिर मार्ग, न्यू पनवेल में संपन्न हुआ, जिसमें समाजबंधुओं एवं मातृशक्ति ने सक्रिय सहभागिता दर्ज की।

समारोह की शुरुआत हवन यज्ञ से हुई, जिसमें समाज के वरिष्ठजनों और महिलाओं ने आहुति दी। महंत देवीदास महाराज, हनुमान दास जी की धूणी, घाणेराव, उपस्थित रहे और उन्होंने कहा कि "राजपूत समाज की एकता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। जब समाज संगठित और एकजुट होता है, तब कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं रहता। यह भूमि आने वाली पीढ़ियों के उज्जवल भविष्य की नींव बनेगी।"

भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान संघ ने भूमि दान करने वाले समाजसेवियों का सम्मान भी किया। संघ के संस्थापक लाल सिंह चुंडावत टणका ने भूमि क्रय प्रक्रिया और भविष्य की योजनाओं का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि यह भूमि केवल मिट्टी का टुकड़ा नहीं, बल्कि राजपूत समाज की अस्मिता, पहचान और आने वाली पीढ़ियों के स्वाभिमान का प्रतीक बनेगी। इसी भूमि पर संघ द्वारा समाज भवन, सामुदायिक हॉल और शैक्षणिक गतिविधियों के केंद्र की स्थापना की जाएगी।

संपूर्ण आयोजन का संचालन उदय सिंह देवड़ा डिंगार ने किया। कार्यक्रम की सफलता में प्रेम सिंह कुंपावत, गणपत सिंह मेड़तिया, वीरेंद्र सिंह पवार, इंदर सिंह चुंडावत सहित अन्य संस्था सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समारोह का समापन सामूहिक प्रसाद वितरण और समाज की एकता संकल्प के साथ हुआ।

यह आयोजन राजपूत समाज की सांस्कृतिक और सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए शिक्षा, सामुदायिक विकास और पहचान के स्थायी केंद्र की स्थापना की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Ruturaj Ravan

Ruturaj Ravan

यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।

Next Story