पुलिस की बाइक पर जंग लगी नंबर प्लेट, हेल्मेट चालान पर भड़के युवक ने खोली पोल
ठाणे पश्चिम में हेल्मेट नहीं पहनने पर चालान काटे जाने से नाराज़ युवक ने ट्रैफिक पुलिस का पीछा कर वीडियो बनाया। वीडियो में पुलिस की बाइक की जंग लगी नंबर प्लेट दिखी, जिस पर युवक ने सवाल उठाए। पुलिस ने सफाई दी कि वे गाड़ी जमा करने जा रहे थे, लेकिन इस जवाब ने और सवाल खड़े कर दिए।

ठाणे (महाराष्ट्र) │ ठाणे पश्चिम में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है जिसने ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हेल्मेट नहीं पहनने पर चालान काटे जाने से नाराज़ एक युवक ने पुलिसकर्मी का पीछा किया और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। इस वीडियो में ट्रैफिक पुलिस की बाइक की नंबर प्लेट जंग लगी और अस्पष्ट दिखाई दे रही है, जिससे लोगों में चर्चा का माहौल बन गया है।
सूत्रों के अनुसार, युवक को ठाणे पश्चिम के एक इलाके में हेल्मेट नहीं पहनने के कारण ट्रैफिक पुलिस ने रोका और चालान किया। इससे नाराज़ युवक ने पुलिसकर्मी का पीछा करते हुए मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू किया। इस दौरान उसने पुलिस की बाइक की हालत और नंबर प्लेट पर सवाल उठाए। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि पुलिस की बाइक पर नंबर प्लेट गंदी और जंग खाई हुई है, जिससे नंबर पढ़ना मुश्किल हो रहा है।
जब युवक ने पुलिसकर्मी से इस पर सवाल किया कि “अगर आम नागरिक के वाहन पर नंबर प्लेट साफ न हो तो जुर्माना लगाया जाता है, तो पुलिस खुद नियमों का पालन क्यों नहीं करती?”, तब पुलिसकर्मी ने जवाब दिया कि वे यह गाड़ी जब्त करने के लिए ले जा रहे हैं। हालांकि, इस जवाब से युवक संतुष्ट नहीं हुआ और उसने आगे सवाल किया कि “अगर गाड़ी जब्त की जा रही है, तो उसे चलाने केलिए चाबी कहां से आई? और क्या चाबी बिना ही पुलिस यह गाडी चला रही है?”
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय नागरिकों ने भी इस वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है और सवाल उठाया है कि यदि पुलिसकर्मी ही ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करेंगे, तो आम जनता से नियमों की अपेक्षा कैसे की जा सकती है।
फिलहाल पुलिस विभाग ने इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। लेकिन वीडियो ने ट्रैफिक पुलिस की विश्वसनीयता और जवाबदेही पर एक बार फिर बहस छेड़ दी है। यह घटना इस बात की याद दिलाती है कि कानून केवल नागरिकों के लिए नहीं, बल्कि उसे लागू करने वालों के लिए भी समान रूप से लागू होना चाहिए।
- ठाणे ट्रैफिक पुलिसThane traffic policeहेल्मेट चालान विवादThane helmet fine caseजंग लगी नंबर प्लेटrusty number plate police bikeMaharashtra viral videoThane West newstraffic rule violation Indiapolice accountability Thanehelmet fine controversyviral traffic police videoThane social media videoMumbai traffic rulespolice vehicle controversy

Ruturaj Ravan
यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।
