मुंबई के उपनगर पनवेल में आगामी 15 जुलाई का दिन आध्यात्मिक चेतना और भक्ति के महासंगम का साक्षी बनेगा। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ (मेवाड़) उपसंघ पनवेल एवं श्री वर्द्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ पनवेल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘यश-सुधा’ आध्यात्मिक चातुर्मास का मंगल प्रवेश साधना सदन, पनवेल में सुनिश्चित किया गया है। यह आयोजन साध्वी वृंद के पावन सानिध्य में संपन्न होगा, जिसमें महासती सुधा कंवर म.सा., महासती विजय प्रभा म.सा., महासती साधनाजी म.सा., महासती रत्न ज्योति म.सा. एवं प्रवचन वारिधी सुयशाश्री म.सा. के ठाणा-5 का मंगल पदार्पण होगा।

इस गरिमामय आयोजन के संदर्भ में संघ अध्यक्ष शैलेंद्र खेरोदिया ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में मेवाड़ संघ मुंबई, जैन कॉन्फ्रेंस सहित सभी उपनगरों के संघों के प्रमुख पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं सम्मिलित होकर धर्म लाभ लेंगे। इस आयोजन की सफलता के लिए संघ अध्यक्ष राजेश बांठिया, उपसंघ मंत्री राकेश संचेती, कोषाध्यक्ष विजय श्रीमाल सहित पूरी कार्यकारिणी, महिला मंडल, नवयुवक मंडल और कन्या मंडल के सदस्य पूर्ण उत्साह के साथ तैयारियों में जुटे हैं। यह चातुर्मास न केवल धार्मिक अनुष्ठानों का केंद्र होगा, बल्कि यह समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाकर आध्यात्मिक एकता और सामंजस्य की प्रेरणा भी प्रदान करेगा।

Naresh Ameta (Mumbai)

Naresh Ameta (Mumbai)

नरेश अमेटा (मुंबई), प्रात:काल समाचार वेबसाइट के अनुभवी संवाददाता हैं। मुंबई से कार्यरत नरेश जी समाचार की सटीकता और निष्पक्षता के लिए जाने जाते हैं। वे प्रमुख राष्ट्रीय और स्थानीय खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं और अपने विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण से पाठकों को घटनाओं की गहरी समझ प्रदान करते हैं। नरेश जी की लेखनी में तथ्यपरक जानकारी के साथ-साथ घटनाओं की ताज़ा और भरोसेमंद प्रस्तुति देखने को मिलती है, जो प्रात:काल के पाठकों के लिए समाचार अनुभव को और समृद्ध बनाती है।

Next Story