पनवेल स्थित साधना सदन में राजस्थान प्रवर्तिनी अहिंसा गौरवमणि गुरुवर्या डॉ. सुधाकंवर म.सा. आदि ठाणा-5 के सानिध्य में पहली बार प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव की आदिनाथ गाथा का वाचन शुरू हुआ है।

3 अक्टूबर, शनिवार से प्रारंभ हुए इस आध्यात्मिक आयोजन में साध्वी सुयशाश्री म.सा. के मुखारविंद से आदिनाथ गाथा का भावपूर्ण वाचन किया जा रहा है। आयोजन 19 अक्टूबर तक चलेगा।

संघ अध्यक्ष शैलेन्द्र खेरोदिया ने बताया कि आदिनाथ भगवान के जीवन, उपदेशों एवं आध्यात्मिक संदेशों से जुड़ी गाथाओं के वाचन से साधना सदन का वातावरण भक्तिमय एवं आध्यात्मिक बना हुआ है। आयोजन में श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित होकर गाथा का श्रवण कर रहे हैं। पनवेल में पहली बार हो रहे इस आयोजन के माध्यम से आदिनाथ भगवान से जुड़ी गाथाओं का वाचन 19 अक्टूबर तक जारी रहेगा।

Naresh Ameta (Mumbai)

Naresh Ameta (Mumbai)

नरेश अमेटा (मुंबई), प्रात:काल समाचार वेबसाइट के अनुभवी संवाददाता हैं। मुंबई से कार्यरत नरेश जी समाचार की सटीकता और निष्पक्षता के लिए जाने जाते हैं। वे प्रमुख राष्ट्रीय और स्थानीय खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं और अपने विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण से पाठकों को घटनाओं की गहरी समझ प्रदान करते हैं। नरेश जी की लेखनी में तथ्यपरक जानकारी के साथ-साथ घटनाओं की ताज़ा और भरोसेमंद प्रस्तुति देखने को मिलती है, जो प्रात:काल के पाठकों के लिए समाचार अनुभव को और समृद्ध बनाती है।

Next Story