वसई-विरार महानगरपालिका क्षेत्र में एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) की लगातार कार्रवाई से सरकारी संस्थानों में हड़कंप मच गया है। इसके बावजूद भ्रष्टाचार में लिप्त रिश्वतखोर अधिकारियों द्वारा रिश्वत मांगने का सिलसिला जारी रहने का मामला सामने आया है। इसी क्रम में पालघर एंटी-करप्शन ब्यूरो ने पेल्हार स्थित तलाठी कार्यालय में छापेमारी कर एक महिला अधिकारी को 45 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों धरदबोचा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता 28 वर्षीय पुरुष ने वर्ष 2015 में बिलालपाड़ा में सर्वे नंबर 13/03 की जमीन खरीदी थी। उक्त जमीन को लेकर मामला न्यायालय में विचाराधीन है और वहां अवैध रूप से मिट्टी भराई की गई थी तथा अवैध चॉल का निर्माण भी किया गया था। इसी जमीन पर अवैध मिट्टी भराव को लेकर बिलालपाड़ा/पेल्हार रेवेन्यू महिला अधिकारी उज्वला पाटिल द्वारा उस स्थान पर किए गए अवैध निर्माण एवं मिट्टी भराई का पंचनामा न करने के लिए कुल 1,95,000 रुपये की मांग की गई थी।

शिकायतकर्ता द्वारा इसकी शिकायत एंटी-करप्शन डिपार्टमेंट, पालघर में की गई। शिकायत की जांच के बाद रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर एंटी-करप्शन ब्यूरो ने कार्रवाई की योजना बनाई। 25 मई 2026 को बिलालपाड़ा/पेल्हार तलाठी कार्यालय में जाल बिछाया गया। इस कार्रवाई में एसीपी दादाराम करांडे, योगेश धराने, जितेंद्र गवले, गीता कहार, आकाश लोहारे, प्रकाश दलवी, विलास भोये सहित टीम शामिल रही।

कार्यालय की दूसरी मंजिल पर रेवेन्यू महिला अधिकारी उज्ज्वला प्रवीण पाटिल, उम्र 48 वर्षीय के केब

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story