पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे का माल परिवहन में रिकॉर्ड प्रदर्शन, लोडिंग 6% बढ़ी
वित्तीय वर्ष 2025-26 में एनएफआर ने 11.4 मिलियन टन माल की लोडिंग की और अनलोडिंग रैक की संख्या बढ़कर 13,034 तक पहुंच गई है।

मालीगांव स्थित पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे मुख्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2025-26 में माल ढुलाई और परिचालन क्षमता में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है।
मालीगांव। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) ने बीते वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान माल परिवहन में शानदार प्रदर्शन किया है। इस ज़ोन ने लोडिंग की क्षमता और टर्नअराउंड समय को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित किया, जिसके परिणामस्वरूप माल परिवहन में वृद्धि हुई और संसाधनों का बेहतर उपयोग हो सका।
ग्राहक-केंद्रित पहल और बुनियादी ढांचे का विकास
ग्राहक-केंद्रित पहलों पर विशेष ज़ोर दिया गया, जिनमें "बुकिंग प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित, रियल-टाइम ट्रैकिंग और माल ढुलाई टर्मिनलों को विकसित करना शामिल था।" इन प्रयासों से नए सामग्रियों के परिवहन को आकर्षित करने और उद्योगों के साथ मौजूदा साझेदारियों को मज़बूत बनाने में मदद मिली है। एनएफआर ने वित्त वर्ष 2025-26 में कुल 11.4 मिलियन टन (एमटी) की माल लोडिंग की, जो वित्त वर्ष 2024-25 की तुलना में 6% की वृद्धि को दर्शाता है। ---
मालगाड़ी रैक अनलोडिंग में उल्लेखनीय वृद्धि
माल परिवहन के आंकड़ों पर नज़र डालें तो वित्तीय वर्ष 2024–25 में मालगाड़ियों के कुल 12,346 रैक अनलोड किए गए, जो वित्तीय वर्ष 2025-26 में 688 रैक बढ़कर 13,034 रैक हो गया। वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान एनएफआर का समग्र प्रदर्शन, परिचालन उत्कृष्टता, बुनियादी ढांचे के विकास और ग्राहक-केंद्रित पहलों के प्रति इसकी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
भविष्य की योजनाएं और आर्थिक प्रभाव
प्रमुख माल सामग्रियों और टर्मिनलों में लगातार बनी गति के साथ, एनएफआऱ पूर्वोत्तर क्षेत्र में आर्थिक विकास को बढ़ावा देने और आने वाले वर्षों में माल परिवहन के प्रदर्शन को और अधिक बेहतर बनाने के लिए अपने माल परिवहन के क्षमताओं को बढ़ाने पर जोर दे रही है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
