मुंबई होलसेल गोल्ड ज्वेलर्स एसोसिएशन की AGM और ‘मेघ मल्हार 3.0’ में संगठन विस्तार की बड़ी योजनाओं का ऐलान
मुंबई में MWGJA की AGM और ‘मेघ मल्हार 3.0’ के दौरान संगठन विस्तार, नए सदस्यों, वेबसाइट, मोबाइल ऐप और भविष्य की योजनाओं पर महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं।

तस्वीर में मुंबई होलसेल गोल्ड ज्वेलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी वाडा स्थित रिसॉर्ट में मंच पर खड़े नजर आ रहे हैं।
मुंबई होलसेल गोल्ड ज्वेलर्स एसोसिएशन (MWGJA) द्वारा वार्षिक पिकनिक “मेघ मल्हार 3.0” एवं वार्षिक आम सभा (AGM) का सफल आयोजन वाडा स्थित अंचावियो रिसॉर्ट में किया गया। दो दिवसीय आयोजन में एसोसिएशन के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम ने सदस्यों को आपसी मेल-जोल, नेटवर्किंग, मनोरंजन तथा एसोसिएशन की वार्षिक गतिविधियों पर चर्चा का अवसर प्रदान किया।
कार्यक्रम में एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री महेश बाफना, महासचिव श्री श्रेयांस कोठारी, पूर्व अध्यक्ष श्री प्रकाश जैन, पूर्व सचिव श्री अनिल पामेचा, उपाध्यक्ष श्री संदीप कोठारी एवं श्री दिनेश कोठारी, कोषाध्यक्ष श्री कमल मेहता, संयुक्त सचिव श्री रिंकू बाफना, एडवाइजरी बोर्ड के वरिष्ठ सदस्य, समिति सदस्य तथा बड़ी संख्या में एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित रहे।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में अध्यक्ष श्री महेश बाफना ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि MWGJA केवल एक संस्था नहीं, बल्कि पूरे ज्वेलरी व्यापार परिवार को जोड़ने वाला एक मजबूत मंच है। उन्होंने संगठन की भावी योजनाओं, सदस्यों के हित में किए जा रहे कार्यों तथा एसोसिएशन के स्वयं के कार्यालय के निर्माण के संकल्प पर प्रकाश डालते हुए सभी सदस्यों से इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने का आह्वान किया।
महासचिव श्री श्रेयांस कोठारी ने एसोसिएशन की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि Membership Drive पूरे उत्साह के साथ जारी है, जिससे लगातार नए सदस्य MWGJA परिवार से जुड़ रहे हैं। उन्होंने एसोसिएशन की वित्तीय स्थिति, GST सेमिनार, MWPL Season 2 की सफलता, आगामी BIS-HUID जागरूकता सेमिनार तथा सदस्यों की सुविधा और नेटवर्किंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से MWGJA की नई आधिकारिक वेबसाइट एवं iOS तथा Android मोबाइल ऐप के शुभारंभ की जानकारी भी साझा की।
कोषाध्यक्ष श्री कमल मेहता ने एसोसिएशन का वार्षिक वित्तीय विवरण प्रस्तुत करते हुए संस्था की सुदृढ़ आर्थिक स्थिति और भविष्य की वित्तीय योजनाओं से सदस्यों को अवगत कराया।
उपाध्यक्ष श्री संदीप कोठारी ने सदस्यों से एसोसिएशन की गतिविधियों में अधिक से अधिक सहभागिता निभाने तथा आपसी सहयोग और नेटवर्किंग को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।
उपाध्यक्ष श्री दिनेश कोठारी ने संगठन की एकता तथा युवा सदस्यों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से MWGJA निरंतर नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर है।
पूर्व अध्यक्ष श्री प्रकाश जैन ने सफल आयोजन के लिए पूरी मैनेजिंग कमेटी को बधाई देते हुए कहा कि एसोसिएशन लगातार प्रगतिशील कार्यों के माध्यम से ज्वेलरी व्यापारियों के हित में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
कार्यक्रम के अंत में पूर्व सचिव श्री अनिल पामेचा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी सदस्यों, पदाधिकारियों, प्रायोजकों, संयोजकों एवं आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
एसोसिएशन ने “मेघ मल्हार 3.0” के सफल आयोजन के लिए कार्यक्रम संयोजक श्री नितेश धाकड़, श्री धीरज मेहता, श्री मितेश कोठारी एवं श्री लोकेश बाफना के विशेष योगदान की सराहना की। साथ ही कार्यक्रम के प्रायोजक Grafixwale एवं BVC Logistics का भी विशेष आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह आयोजन अत्यंत सफल रहा।
मनोरंजन, खेल, नेटवर्किंग और आपसी सौहार्द से भरपूर इस वार्षिक पिकनिक एवं AGM ने एक बार फिर MWGJA की एकजुटता, संगठनात्मक मजबूती तथा ज्वेलरी व्यापार के समग्र विकास के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ किया।

Pratahkal Hub
प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"
