मुंबई। मायानगरी के जुहू स्थित बालकंजी बारी मैदान में रविवार को शिशोदा परिवार लीग (SPL-6) का छठा संस्करण केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि समाज की अटूट एकता, अदम्य खेल भावना और पारिवारिक सौहार्द का एक भव्य महाकुंभ बन गया। समाज के सैकड़ों लोगों की गूँज और खिलाड़ियों के पसीने की बूंदों के बीच इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का समापन हुआ, जहाँ अर्हम 9 ने पुरुष वर्ग में अपनी बादशाहत कायम की, वहीं महिला वर्ग में रॉयल मंगल ने लगातार दूसरी बार खिताब जीतकर इतिहास रच दिया।

कार्यक्रम का शंखनाद नमस्कार महामंत्र के पावन उद्घोष के साथ हुआ, जिसके बाद राष्ट्रगान और ध्वजारोहण ने उपस्थित जनसमूह में देशभक्ति और ऊर्जा का संचार किया। इस भव्य आयोजन का उद्घाटन मुख्य प्रायोजक ॐ शिल्पी ज्वेलर्स और पावर्ड बाय नाइस इंश्योरेंस लैंडमार्क के विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। मैदान पर प्रतिस्पर्धा का स्तर इतना ऊंचा था कि हर गेंद और हर रन पर दर्शकों की धड़कनें बढ़ती रहीं।

पुरुष वर्ग में कुल 12 दिग्गज टीमों—अजंता चैंपियंस, स्वर्ण मुद्रा वारियर्स, रॉयल सिल्वर स्ट्राइकर्स, वर्धमान डेयर डेविल्स, अर्हम 9, ओम डायमंड्स, लक्ष्मी वारियर्स, 7 स्टार चैलेंजर्स, राइजिंग स्टार, ॐ शिल्पी स्ट्राइकर्स, श्री नाकोड़ा राइडर्स और नोवारा हम्मर्स—के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। लीग और नॉकआउट के चुनौतीपूर्ण दौर के बाद फाइनल की जंग 'अर्हम 9' और 'श्री नाकोड़ा राइडर्स' के बीच हुई। अर्हम 9 ने अपने संतुलित खेल और दबाव में बेहतर प्रदर्शन के दम पर श्री नाकोड़ा राइडर्स को शिकस्त देकर SPL-6 मेंस कप की ट्रॉफी चूम ली।





वहीं, महिला वर्ग की 6 टीमों—तारा के सितारे, महाप्रज्ञ डायमंड, रॉयल मंगल, धाकड़ वॉरियर्स, क्वींस 11 और शिशोदा गर्ल्स—ने भी अपने खेल कौशल से सभी को अचंभित कर दिया। फाइनल मुकाबले में रॉयल मंगल और महाप्रज्ञ डायमंड के बीच कांटे की टक्कर हुई, जिसमें रॉयल मंगल ने बाजी मारते हुए लगातार दूसरी बार लेडीज़ कप पर अपना कब्जा बरकरार रखा। पूरे टूर्नामेंट में अपने असाधारण खेल से प्रभावित करने वाले हेमंत एम. धाकड़ को 'मोस्ट वेल्युएबल प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुना गया, जिन्हें पुरस्कार स्वरूप साइकिल और ट्रॉफी प्रदान की गई।

इस महाआयोजन की सफलता के पीछे एक विस्तृत सहयोग तंत्र खड़ा था। टाइटल प्रायोजक के रूप में किशन, प्रवीण, जैनम, रियान धाकड़ (ॐ शिल्पी ज्वेलर्स) और पावर्ड बाय सहयोगी गणपत, चिराग, रुहान डागलिया (नाइस इंश्योरेंस लैंडमार्क) का विशेष योगदान रहा। खिलाड़ियों के परिधान के लिए मंगल ग्रुप ऑफ कंपनिज के सोहनलाल, मेघराज, अजीत, हार्दिक, आरव धाकड़ का सहयोग मिला। भोजन की व्यवस्था स्व. दाखूबाई मोतीलाल धाकड़ एवं धुलीबाई भेरूलाल धाकड़ परिवार द्वारा की गई। अन्य महत्वपूर्ण सहयोगियों में सुनयना धाकड़ एंड एसोसिएट्स, शांतिलाल, कमलेश, नीलेश धाकड़ (टॉस), स्व. रोशनलाल, अनिल, भूपेंद्र, आशिक, यश, जश धाकड़ (कैप), रतन गोल्ड भंवरलाल, मुकेश, अमन धाकड़ (यूट्यूब), कैलाश, संजय, विकास, भावेश बेताला (फोर-सिक्स), अरिहंत ज्वेल्स के सुरेश, भावेश धाकड़ (विकेट), ऋषभ गोल्ड स्व. शांतिलाल, रुपेश, धीरज धाकड़ (लकी ड्रॉ), उदयलाल, हेमंत, रोहित धाकड़ (अंपायर), मोतीलाल, अशोक, राकेश, हितेश धाकड़ (बैट-बॉल), उदयलाल, मोहनलाल, शंकरलाल धाकड़ (कमेंटेटर), शांतिलाल, दिनेश, राजेश धाकड (पेय), स्व. फूलवंतीदेवी फतहलाल, विकास, शैलेश, मुदित धाकड़ (रिटर्न गिफ्ट) एवं प्रज्ञादेवी स्व. सोहनलाल, भगवतीलाल, महावीर, सुनील धाकड़ (प्रातःकाल भोजन) परिवार शामिल रहे।

आयोजन समिति के नेतृत्वकर्ता अध्यक्ष विकास एफ. धाकड़, सचिव मनोज बी. धाकड़, कोषाध्यक्ष अमृत बी. धाकड़ सहित महावीर धाकड़, संजय धाकड़, सुनील धाकड़, विकास धाकड़, महेश धाकड़, महावीर धाकड, निलेश धाकड, दर्शन धाकड़, कमलेश धाकड़, हेमंत धाकड़, भगवती धाकड़ और निलेश बेताला ने दिन-रात मेहनत कर इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाया। पूर्व अध्यक्ष हेमंत धाकड़ ने बताया कि यह आयोजन समाज की युवा प्रतिभाओं को मंच देने और आपसी रिश्तों को मजबूत करने का एक सफल माध्यम सिद्ध हुआ है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story