मुंबई। चंदेसरा जैन नवयुवक मंडल द्वारा आयोजित दो दिवसीय वार्षिक स्नेह सम्मेलन दमन में हर्षोल्लास और सामाजिक सौहार्द के वातावरण में संपन्न हुआ। इस भव्य आयोजन में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया।

सम्मेलन के समापन अवसर पर प्रमुख प्रायोजकों सुमित्रा देवी श्यामलाल, मीनल कपिल, अर्हम और रिद्धि इन्टोदिया परिवार को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान खेल प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया, जिसमें तपस्वियों के साथ प्राची इन्टोदिया को डॉक्टर बनने की उपलब्धि पर सम्मानित किया गया। स्वागत गीतिका सोनल सिंघवी, मोनिका कोठारी और मीनल इन्टोदिया ने प्रस्तुत की। समाज के वरिष्ठजनों के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

मंडल संरक्षक विजय सिंह बोकड़िया एवं ललित इन्टोदिया ने कार्यक्रम की सफलता पर आभार व्यक्त किया, जबकि मंडल प्रमुख अविनाश इन्टोदिया ने सम्मेलन का संचालन किया। मंडल अध्यक्ष महावीर इन्टोदिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज की प्रगति और गांव के विकास के लिए सभी समाजबंधुओं को आगे आना चाहिए। प्रायोजक परिवार से कपिल इन्टोदिया ने उपस्थित लोगों का स्वागत और अभिनंदन किया।








सम्मेलन में सुखलाल इन्टोदिया, मितेश बोकड़िया और अजित बोकड़िया ने भी अपने विचार व्यक्त किए। गांव से आए अर्जुनलाल बोकड़िया, प्रकाश चंद्र इन्टोदिया, श्यामलाल इन्टोदिया, बाबू लाल सोनी, बाबू लाल बोकड़िया, हस्ती मल बोकड़िया और सुखलाल इन्टोदिया का विशेष रूप से सम्मान किया गया।

सम्मेलन को सफल बनाने में मंडल मंत्री विकास सोनी, कोषाध्यक्ष मितेश बोकड़िया, रोशनलाल इन्टोदिया, रजनीश इन्टोदिया, महावीर इन्टोदिया, विकास इन्टोदिया, अभिषेक इन्टोदिया, दिलीप इन्टोदिया, किरण इन्टोदिया, शंभुलाल इन्टोदिया, चंद्रशेखर बोकड़िया, संजय इन्टोदिया, भरत बोकड़िया, नरेश बोकड़िया, राकेश इन्टोदिया, महेंद्र बोकड़िया, दिलीप बोकड़िया, हसमुख बोकड़िया, राजेंद्र इन्टोदिया, सुरेश बोकड़िया, अजीत बोकड़िया, यश बोकड़िया, सुरेन्द्र इन्टोदिया, राहुल बोकड़िया, रौनक इन्टोदिया, प्रवीण बोकड़िया, ललित इन्टोदिया, सुशील इन्टोदिया, अल्पित इन्टोदिया, चिराग इन्टोदिया, सतीश इन्टोदिया, मुकेश इन्टोदिया और सुरेश इन्टोदिया सक्रिय भूमिका निभाते हुए सामने आए।

यह स्नेह सम्मेलन न केवल सामाजिक एकता और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का मंच बना, बल्कि युवा और वरिष्ठ समाजबंधुओं के बीच आपसी सहयोग और सम्मान की भावना को भी मजबूती प्रदान करने वाला आयोजन साबित हुआ।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story