मुंबई। अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के तहत अनुविभा के तत्वावधान एवं अणुव्रत समिति मुंबई के निर्देशन में क्षेत्रीय अणुव्रत समिति सांताक्रुज विले पार्ले खार बांद्रा द्वारा सांताक्रुज पाठक स्कूल में जीवन विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जीवन विज्ञान गीत के गायन से हुआ। संयोजिका मोना नौलखा ने सभी बच्चों को जीवन विज्ञान की जानकारी दी। विनीत बाबेल ने बच्चों को महाप्राण ध्वनि का प्रयोग करवाया और इससे होने वाले लाभों के बारे में बताया।

संयोजिका एवं जीवन विज्ञान ट्रेनर मोना नौलखा ने बच्चों को जीवन विज्ञान के संकल्प कराए तथा उनसे होने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी। सभी बच्चों ने जीवन विज्ञान के प्रयोग किए और उन्हें बहुत अच्छा महसूस हुआ।

इस दौरान सभी टीचर्स से भी प्रार्थना सभा में महाप्राण ध्वनि का प्रयोग करने का आग्रह किया गया। कार्यक्रम के अंत में सहसंयोजिका अलका धींग ने आभार ज्ञापन किया। जीवन विज्ञान दिवस के आयोजन में बच्चों को प्रयोग और संकल्प के माध्यम से जीवन विज्ञान से परिचित कराया गया।


Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story