मुंबई में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में ‘रक्तदान कर्तव्यम’ अभियान के तहत तेरापंथ युवक परिषद सांताक्रुज द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) और पाठक गाला कॉलेज ऑफ कॉमर्स के सहयोग से 3 अक्टूबर 2026 को पाठक ऑडिटोरियम हॉल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रक्तदाताओं के माध्यम से 84 यूनिट रक्त का संग्रहण हुआ।

शिविर का शुभारंभ जैन संस्कार विधि से किया गया। संस्कारकगण श्री पवनजी बाफना, श्री जयेशजी चोरड़िया एवं उपस्थित सभी महानुभावों ने मंगलकामना की कि शिविर में एकत्रित रक्त की हर बूँद जरूरतमंद रोगी तक पहुंचे और जीवन की रक्षा के लिए उपयोग में आ सके।

संयोजक श्री मितेश भरसारिया के नेतृत्व में पूरी टीम के प्रयासों से 84 यूनिट रक्त संग्रहित किया जा सका। इस अवसर पर सभाध्यक्ष श्री संजीवजी परमार एवं टीम, महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती हंसाजी हिरण एवं टीम सहित सम्माननीय सदस्यों की उपस्थिति रही। शाखा प्रभारी श्री मनीषजी रांका एवं सांताक्रुज परिषद MBDD कॉर्डिनेटर श्री रौनकजी कोठारी ने भी शिविर में पधारकर मार्गदर्शन किया।

शिविर में मा. खासदार व शिवसेना नेते श्री विनायकजी राउत, नगरसेवक श्री गीतेशजी राउत-वार्ड न.89, नगरसेवक श्री शगुनजी नाईक-वार्ड न.91, BJP मुंबई प्रवक्ता एवं बेस्ट समिति सदस्य श्री अजय सिंहजी तथा शिवसेना शाखा प्रमुख श्री राजूजी नाईक-वाकोला की विशेष उपस्थिति एवं समर्थन रहा। आयोजकों ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने समय का नियोजन कर शिविर में पहुंचकर रक्तदाताओं और आयोजक टीम का उत्साहवर्धन किया।

आयोजकों ने स्व. श्रीमती सुंदरबाई-स्व. श्री भंवरलालजी की पुण्य स्मृति में चोरड़िया परिवार, चारभुजा का विशेष आभार व्यक्त किया। साथ ही पाठक गाला कॉलेज ऑफ कॉमर्स-NSS Unit के योगेश सर-इंचार्ज का भी आभार जताया, जिनके सहयोग से शिविर के लिए स्थान उपलब्ध हो सका।

RN कूपर ब्लड बैंक जोगेश्वरी का भी आभार व्यक्त किया गया, जिसने पूरे समय शिविर को सुचारू रूप से गतिमान बनाए रखा। शिविर में सम्पूर्ण तेरापंथ समाज का सहयोग रहा। तेरापंथ युवक परिषद सांताक्रुज की Team 2026-27 के प्रयासों से आयोजित यह रक्तदान शिविर जरूरतमंद रोगियों के लिए रक्त संग्रह की दिशा में महत्वपूर्ण सेवा प्रयास रहा।

Naresh Ameta (Mumbai)

Naresh Ameta (Mumbai)

नरेश अमेटा (मुंबई), प्रात:काल समाचार वेबसाइट के अनुभवी संवाददाता हैं। मुंबई से कार्यरत नरेश जी समाचार की सटीकता और निष्पक्षता के लिए जाने जाते हैं। वे प्रमुख राष्ट्रीय और स्थानीय खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं और अपने विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण से पाठकों को घटनाओं की गहरी समझ प्रदान करते हैं। नरेश जी की लेखनी में तथ्यपरक जानकारी के साथ-साथ घटनाओं की ताज़ा और भरोसेमंद प्रस्तुति देखने को मिलती है, जो प्रात:काल के पाठकों के लिए समाचार अनुभव को और समृद्ध बनाती है।

Next Story