मेवाड़ संघ मुंबई के सदस्यों ने की न्यूज़ीलैंड की यात्रा, सामूहिक आरती का आयोजन
मुंबई के मेवाड़ संघ का 13 दिवसीय न्यूज़ीलैंड पर्यटन संपन्न, अध्यक्ष भेरूलाल लोढा के नेतृत्व में दल ने धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया।

मुंबई। मेवाड़ की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक चेतना का प्रसार अब अंतरराष्ट्रीय क्षितिज पर भी दिखाई दे रहा है। मेवाड़ संघ, मुंबई के तत्वावधान में संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों और सदस्यों का एक विशाल दल इन दिनों पर्यटन भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत न्यूज़ीलैंड की यात्रा पर है। संघ के अध्यक्ष भेरूलाल लोढा, कोषाध्यक्ष फूलचंद नाहर और लक्ष्मीलाल वडालमीया के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस 13 दिवसीय विदेश यात्रा का उद्देश्य न केवल वैश्विक पर्यटन का अनुभव प्राप्त करना है, बल्कि सात समंदर पार भारतीय संस्कारों की अलख जगाना भी है।
न्यूज़ीलैंड के विभिन्न प्राकृतिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण के दौरान संघ के सदस्यों ने अपनी आध्यात्मिक जड़ों से जुड़ाव बनाए रखा। इस यात्रा की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि विभिन्न पर्यटन स्थलों पर सामूहिक रूप से 'गुरु अम्बेश आरती' का भावपूर्ण गायन रहा, जिसने विदेशी धरती पर एक भक्तिमय वातावरण निर्मित कर दिया। इस सांस्कृतिक और आध्यात्मिक समागम में मेवाड़ संघ की महिला शक्ति ने बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
इस प्रतिष्ठित दल में मंजु, प्रमिला कंवरलाल सुर्या, शशि कला, शांता वडालमीया, लीला उत्तम खरवड, लाजवंतीबेन देवीलाल वडाला, गोपी देवी डालचंद पोखरणा, मधुबाला शांतिलाल मेहता, लीला मनोहर लोढा, लीला दिनेश सिगंवी, संवागी बाई ओंकारलाल बम्बोरी, पिस्ता राजेन्द्र चपलोत, कमला लालचंद बम्बोरी, लाडदेवी मदन चपलोत, सुनीता भगवती पामेचा, राजकुमारी लक्ष्मीलाल लोढा, लक्ष्मी देवी रमेश कागरेचा, मंजू सुरेश लोढा, मधु अशोक सुर्या, पुष्पा पुनमचंद पोखरणा, पुष्पा कैलाश चंद्र सुर्या एवं मंजू गेरीलाल रांका सहित अन्य गणमान्य सदस्य सम्मिलित हैं। यह यात्रा न केवल मेवाड़ संघ के सदस्यों के बीच आपसी सामंजस्य को सुदृढ़ कर रही है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेवाड़ी समाज की एकता और धार्मिक निष्ठा का प्रभावशाली संदेश भी प्रसारित कर रही है।

Ruturaj Ravan
यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।
